Posts

'वापस लेंगे मुकदमे', अखिलेश पर बरसी BJP

Image
लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष ने के मुखिया के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, जिस तरह अखिलेश दंगाइयों के मुकदमे वापस लेने की बात कह रहे हैं, इसमें कोई आश्चर्य नहीं है। जब वे कचहरी में बम विस्फोट करने वाले आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास कर सकते हैं तो वह कुछ भी कर सकते हैं। जिन दंगाइयों, उपद्रवियों ने देश-प्रदेश को जलाया, गोलियां चलाईं, पत्थर बरसाए, पत्रकारों को पीटा, उनके मुकदमे वापसी की बात एसपी का मूल चरित्र है। स्वतंत्र देव ने कहा कि बीजेपी देश के नागरिकों के हितों के लिए कोई भी अच्छा काम करेगी तो विपक्षी पार्टियां उसके विरोध में स्वर उठाएंगी। एनपीआर कोई नई व्यवस्था नहीं है। यह पहले से चली आ रही है। इसमें किसी तरह के कागजात और सबूत नहीं मांगे जाते। देश के सामान्य नागरिकों की व्यापक पहचान का डेटाबेस बनाना इसका मुख्य लक्ष्य है। दंगाइयों को शहीद बता रहीं प्रियंका कांग्रेस पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन उपद्रवियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, उनके समर्थकों के घर जाकर प्रियंका कौन सा संदेश देना चाह रही हैं। कांग्रेस के नेता मारे गए दंगाइयों को श...

खेमेबाजी, युवाओं में भ्रम...लेखकों को योगी का संदेश

Image
लखनऊ के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण एवं अभिनंदन समारोह में सूबे के सीएम ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लेखकों से समाज की ज्वलंत समस्याओं को रचनात्मक दिशा देने की अपील की। साथ ही सीएम योगी ने यह भी कहा कि कुछ लोग का इस्तेमाल करके समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में सम्मानित होने वाले सभी साहित्यकारों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी का यश लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा, 'अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंदी में अपने अभिभाषणों के माध्यम से न केवल दुनिया को अपने देश की ओर आकर्षित करते हैं, अपितु दुनिया को देश की ताकत का अहसास भी कराते हैं।' 'भेदभाव से परे हो लेखनी' सीएम योगी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कुछ लोग साहित्य को खेमेबाजी में बांटकर ऐसी स्थिति लाते हैं कि समाज में खासतौर पर युवा पीढ़ी के बीच भ्रम पैदा हो जाता है। उन्होंने साहित्यकारों से अपील करते हुए कहा, 'साहित्यकारों को समाज की ज्वलंत समस्याओं को एक रचनात्मक दिशा देने के लिए अपनी लेखनी से ऐसे प्रयास करने...

खेमेबाजी, युवाओं में भ्रम...लेखकों को योगी का संदेश

Image
लखनऊ के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण एवं अभिनंदन समारोह में सूबे के सीएम ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लेखकों से समाज की ज्वलंत समस्याओं को रचनात्मक दिशा देने की अपील की। साथ ही सीएम योगी ने यह भी कहा कि कुछ लोग का इस्तेमाल करके समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में सम्मानित होने वाले सभी साहित्यकारों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी का यश लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा, 'अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंदी में अपने अभिभाषणों के माध्यम से न केवल दुनिया को अपने देश की ओर आकर्षित करते हैं, अपितु दुनिया को देश की ताकत का अहसास भी कराते हैं।' 'भेदभाव से परे हो लेखनी' सीएम योगी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कुछ लोग साहित्य को खेमेबाजी में बांटकर ऐसी स्थिति लाते हैं कि समाज में खासतौर पर युवा पीढ़ी के बीच भ्रम पैदा हो जाता है। उन्होंने साहित्यकारों से अपील करते हुए कहा, 'साहित्यकारों को समाज की ज्वलंत समस्याओं को एक रचनात्मक दिशा देने के लिए अपनी लेखनी से ऐसे प्रयास करने...

'पाकिस्‍तानी गजवा-ए-हिंद के साथ हैं राहुल'

Image
पटना अपने विवादित बयानों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के फायरब्रैंड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी पाकिस्‍तान के गजवा-ए-हिंद के साथ हैं। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी सीएए और एनआरसी का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि चाहते हैं कि पाकिस्‍तानी मुसलमान और रोहिंग्‍या भारत आ जाएं और यह देश टूट जाए। गिरिराज ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, 'पाकिस्‍तान के गजवा-ए-हिंद का सपना तो मोदी ने चकनाचूर कर दिया, अब गजवा-ए-हिंद के साथ राहुल गांधी चलना चाहते हैं। ये सीएए, एनपीआर और एनआरसी का विरोध नहीं। इनकी कोशिश है कि पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान और बांग्लादेश से हिंदू सिख एवं अन्य अल्पसंख्यक ना आएं और रोहिंग्या/पाकिस्तानी मुसलमान आ जाएं। देश टूटे और यह राज कर सकें।' सीएए पर राहुल ने बोला था हमला इससे पहले कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। गुवाहाटी में राहुल ने केंद्र सरकार और आरएसएस पर तीखा ...

कोहरे की मार, सुबह-सुबह गायब दिल्ली-NCR

Image
नई दिल्ली रेकॉर्डतोड़ सर्दी ने लोगों के होश फाख्ता कर दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली हो या फिर उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद, सोमवार सुबह पूरी तरह कोहरे की गहरी चादर में ढक गए। सुबह तकरीबन 7 बजे लो विजिबलिटी के कारण गायब ही नजर आई। घने कोहरे का असर ट्रेनों के साथ-साथ फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। कोहरे का असर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिल रहा है। नॉर्दन रेलवे रीजन में लो विजिबलिटी के कारण 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश पड़ने की उम्मीद है जो 3 जनवरी तक जारी रह सकती है। दिल्ली में सुबह की स्थिति जगह तापमान (न्यूनतम) लोधी रोड 2.2 आया नगर 2.5 सफदरजंग 2.6 पालम 2.9 ग्रेटर नोएडा में हादसा, 1 ही परिवार के 6 मरे सड़कों पर पसरा कोहरा जानलेवा भी साबित हो रहा है। सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा में एक कार नहर में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत की खबर है। सभी के संभल से दिल्ली आ रहे थे। ठंड तोड़ रही रेकॉर्ड दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान...

जामिया की 'पोस्टर गर्ल' पर केरल में उबाल

Image
मलप्पुरम केरल के मलप्पुरम में अलग-अलग पार्टियों ने शनिवार को () और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ एक रैली का आयोजन किया। इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) (CPM) और डेमोक्रैटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के कुछ कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली के जामिया मील्लिया इस्लिामिया की स्टूडेंट का विरोध किया जिसे लेकर पार्टियों के बीच टकराव हो गया है। बता दें कि 22 साल की आयेशा दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में आई थीं। मलप्पुरम के कंडोट्टी में CPM, कांग्रेस, IUML और वेलफेयर पार्टी ने शनिवार को रैली का आयोजन किया था। इस दौरान CPM और DYFI के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आयेशा का विरोध किया। दरअसल, अपनी स्पीच में आयेशा ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की आलोचना की थी और पोन्नानी में 17 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए वेलफेयर पार्टी की छात्र इकाई के 6 स्टूडेंट्स को जल्द रिहा करने की मांग की थी। यह भी पढ़ें: आमने-सामने पार्टियां CPM और DYFI कार्यकर्ताओं की मांग है कि आयेशा विजयन से माफी मांगे। कार्यक्रम के बाद CPM और DYFI के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से वेलफेयर पार्टी ...

CAA के खिलाफ प्रदर्शन में रंगोली बना हथियार!

Image
चेन्‍नै तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में ‘कोलम’ (रंगोली) बनाकर सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 8 लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद अब राज्‍य में विपक्षी डीएमके के शीर्ष नेताओं के घरों के आगे रंगोली बनाई गई है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में ये रंगोली दिवंगत एम करुणानिध‍ि, डीएमके चीफ एमके स्‍टालिन और डीएमके सांसद कनिमोई के घरों के बाहर बनाए गए हैं। इन रंगोली में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी दोनों ही का विरोध किया गया है। रंगोली में लिखा है, 'नो एनआरसी, नो सीएए।' इससे पहले दक्षिण चेन्नै के बसंतनगर में रंगोली बनाकर सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 8 लोगों को थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद छोड़ दिया गया था। इसमें पांच महिलाएं भी शामिल थीं। कनिमोई ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की प्रदर्शनकारियों ने ‘कोलम’ बनाकर सीएए, एनआरसी और एनपीआर के प्रति विरोध जताया तथा 'नो टू सीएए, नो टू एनपीआर और नो टू एनआरसी' के नारे लगाए थे। हिरासत में लिए गए लोगों ने आरोप लगाया था कि उनके साथ बदसलूकी की गई। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन और लोकसभा सदस्य कनिमोई ने पुलिस की कार्र...