Posts

स्मृति ऐक्टिव, गांधी फैमिली के खिलाफ क्या प्लान?

Image
लखनऊ/अमेठी अमेठी और रायबरेली ये दो ऐसे इलाके हैं, जिनकी पहचान गांधी परिवार की राजनैतिक विरासत के रूप में रही है। लेकिन पिछले दो लोकसभा चुनाव से यह परिपाटी बदली है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पहले तो स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को जबरदस्त टक्कर दी और फिर ठीक पांच साल बाद अगले लोकसभा चुनाव के दौरान गांधी परिवार के आंगन में 'तुलसी' (टीवी शो में स्मृति का निभाया किरदार) उग आईं। स्मृति ने राहुल को उनके गढ़ में मात देते हुए कांग्रेस को ऐसा झटका दिया जो बरसों उसे टीस देता रहेगा। पिछले हफ्ते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली का दौरा किया। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की बारी है। वह अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। स्मृति ने खाली नहीं छोड़ा है मैदान अमेठी में जीत के बावजूद स्मृति इरानी ने अभी मैदान खाली नहीं छोड़ा है। यूपी में सबसे बड़ी राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के तौर पर गांधी परिवार और स्मृति की जद्दोजहद जारी है। यही वजह है कि स्मृति लगातार अमेठी और रायबरेली में लोगों के स्मृति पटल पर छाई हुई हैं। प्रियंका और सोनिया ने...

NCR में करॉना? गाजियाबाद-गुड़गांव में 3 संदिग्ध

Image
नई दिल्ली क्या करॉना वायरस अब एनसीआर तक पहुंच गया है? यह सवाल गुड़गांव और गाजियाबाद से संदिग्ध मरीज सामने आने के बाद उठ रहा है। ये तीनों ही लोग हाल ही में चीन से लौटे थे। बता दें कि इससे पहले जयपुर, मुंबई, बिहार के छपरा से संदिग्ध मरीज सामने आए थे। हालांकि, दिल्ली के हॉस्पिटल और एयरपोर्ट पर इसकी जांच के पूरे प्रबंध किए गए हैं। एयरपोर्ट पर करॉना वायरस की जांच हो रही है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) में भी जांच की सुविधा है। बुधवार को दिल्ली पहुंचे गुड़गांव के दो लोगों को एयरपोर्ट पर रोकर उनका चेकअप किया गया और शुरुआती इलाज दिया गया। उन्हें जुकाम और गले में खराश की दिक्कत थी। पूरी जांच के बाद दोनों को घर जाने दिया गया। साथ ही इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। ताकि विभाग इनसे संपर्क कर सके और इनकी निगरानी की जा सके। वहीं एक संदिग्ध मरीज गाजियाबद में मिली। डॉक्टरों ने 8 दिन पहले चीन से आकर इंदिरापुरम में अपने भाई के पास ठहरी युवती में करॉना वायरस के संक्रमण का संदेह जताया है। युवती की दिल्ली लौटने पर तबीयत खराब हुई, तो आरएमएल अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे आ...

साबरमती जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप

Image
नई दिल्ली के राष्ट्रपति फरवरी में भारत के दौरे पर आएंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति फरवरी में रिवरफ्रंट पर बने नए साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा करेंगे। राजधानी दिल्ली में के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा, 'मोदी ने साबरमती को एशिया की सबसे स्वच्छ नदी बनाया। जापाान और इजरायल के पीएम ने रिवरफ्रंट का दौरा किया गया था और वे इसे देखकर अभिभूत थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी फरवरी में भारत आ रहे हैं और वह साबरमती का दौरा करेंगे।' गौर करने वाली बात है कि ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई देशों के समकक्षों के साथ अहमदाबाद में रिवरफ्रंट को बातचीत के लिए चुना है। from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2Ob6Fr5

शाहीन बाग में टेंट, खाना कहां से? हो रही जांच

दिल्ली: 6 लाख के लिए सहेली-बेटे की ली जान

शाहीन बाग में टेंट, खाना कहां से? हो रही जांच

दिल्ली: 6 लाख के लिए सहेली-बेटे की ली जान