Posts

शिवसेना के साथ सरकार? BJP में 'महा'तकरार

LoC पर घुसपैठ की कोशिश, 2 आतंकी ढेर

Image
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना के जांबाजों ने आतंकवादी घुसपैठ को नाकाम करने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, नौशेरा सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते दो आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया। वहीं एनकाउंटर में एक आतंकवादी घायल हो गया। भारतीय सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सेना के साथ एनकाउंटर में दो दहशतगर्द मारे गए। वहीं जवानों की गोली लगने के बाद एक आतंकवादी घायल हो गया। बता दें कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन भी किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के एक साल पूरे होने के मौके पर पाकिस्तान की ओर आतंकवादी गतिविधि को अंजाम दिया जा सकता है। हालांकि, भारतीय सेना भी इस मद्देनजर काफी सतर्क है। from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3jPaxfD

मणिमंजरी खुदकुशी: किसके दावे में कितना दम?

Image
बलिया उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के मनियर नगर पंचायत ईओ मणिमंजरी राय सुसाइड केस में पुलिस को अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। ईओ सुसाइड केस में नामजद आरोपियों में से पुलिस ने अभी तक महज एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है। इसी बीच ईओ मंजरी राय सुसाइड केस में आरोपी मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता अपने पति के बचाव में उतर आई हैं। उन्होंने अपने पति पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। अनीता ने कहा कि ईओ मणिमंजरी राय और नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता के सम्बंध बिल्कुल सहज और सामान्य थे। भीम गुप्ता की पत्नी ने दावा किया है कि उनके पति को राजनैतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आग्रह किया है। अब तक सिर्फ एक गिरफ्तारी पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय के आत्महत्या के मामले में परिजनों की तहरीर पर मनियर नगरपालिका चेयरमैन ,कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा अन्य लोगों को भी नामजद किया गया था। पुलिस अभी तक इस मामले में मणिमंजरी राय के ड्राइवर को छोड़कर किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। खंगाले जा रहे मोबाइल फोन...

बाबरी विध्वंस से पहले राव चाहते थे मंदिर-मस्जिद!

Image
युसरा हुसैन, लखनऊ अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छह दिसंबर 1992 को हुआ था। उस वक्त पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे। बताया जा रहा है कि नरसिम्हा राव ने राम मंदिर प्रॉजेक्ट के मुख्य शिल्पकार चंद्रकांत भाई सोमपुरा से मस्जिद को लेकर सवाल पूछा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त नरसिम्हा राव ने पूछा था कि क्या मस्जिद भी इस प्लान का हिस्सा हो सकती है। राव ने पूछा कि क्या बाबरी मस्जिद और राम मंदिर दोनों एक-दूसरे के अगल-बगल नहीं हो सकते हैं। 'राम चबूतरा के आगे मंदिर निर्माण हो सकता है' राव के इस सवाल पर 77 साल के शिल्पकार सोमपुरा ने अपनी राय देते हुए इशारा किया था कि मस्जिद जहां है वहीं बरकरार रखी जा सकती है। वहीं राम मंदिर का निर्माण राम चबूतरा के आगे से हो सकता है। लेकिन इस विचार पर आगे बात नहीं बढ़ सकी क्योंकि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने इसका विरोध किया। पढ़ें: राव ने फोन कर पूछा- 'मस्जिद-मंदिर साथ मुमकिन' अहमदाबाद से चंद्रकांत भाई सोमपुरा ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'तत्कालीन...

बाबरी विध्वंस से पहले राव चाहते थे मंदिर-मस्जिद!

Image
युसरा हुसैन, लखनऊ अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छह दिसंबर 1992 को हुआ था। उस वक्त पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे। बताया जा रहा है कि नरसिम्हा राव ने राम मंदिर प्रॉजेक्ट के मुख्य शिल्पकार चंद्रकांत भाई सोमपुरा से मस्जिद को लेकर सवाल पूछा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त नरसिम्हा राव ने पूछा था कि क्या मस्जिद भी इस प्लान का हिस्सा हो सकती है। राव ने पूछा कि क्या बाबरी मस्जिद और राम मंदिर दोनों एक-दूसरे के अगल-बगल नहीं हो सकते हैं। राव के इस सवाल पर 77 साल के शिल्पकार सोमपुरा ने अपनी राय देते हुए इशारा किया था कि मस्जिद जहां है वहीं बरकरार रखी जा सकती है। वहीं राम मंदिर का निर्माण राम चबूतरा के आगे से हो सकता है। लेकिन इस विचार पर आगे बात नहीं बढ़ सकी क्योंकि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने इसका विरोध किया। पढ़ें: अहमदाबाद से चंद्रकांत भाई सोमपुरा ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने मुझे फोन किया। उन्होंने मुझसे पूछा कि तीन खास गुंबदों वाली बाबरी मस्जिद क्या रा...

'विकास दुबे से भी खतरनाक है सुनील राठी'

Image
एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ यूपी के बीजेपी विधायक योगेश धामा ने सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर दावा किया है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी से उनकी जान को खतरा है। राठी एक अन्य गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में जेल में है। धामा ने कहा है कि गैंगस्टर राठी ने बागपत की अदालत में मुन्ना बजरंगी मामले की सुनवाई के लिए आने पर उन्हें खुलेआम धमकी दी। उन्होंने कहा, ‘इस इलाके में अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए वह मुझे जिम्मेदार मानता है। मेरे दो परिचितों को उसके आदमियों ने पिछले महीने मार डाला, जो साबित करता है कि मेरी जिंदगी को सच में खतरा है।’ विधायक ने दावा किया कि राठी एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे से भी ज्यादा खतरनाक है। एसएसपी बोले, दे रहे सुरक्षा इस मामले में बागपत के एएसपी अनित कुमार ने कहा कि एमएलए धामा ने हमसे संपर्क नहीं किया है और हम उन्हें प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं। एएसपी ने कहा कि झगड़ा तब शुरू हुआ, जब स्थानीय विधायक ने राठी के अवैध खनन कारोबार के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कह...

केरल सोना तस्‍करी केस में बड़े-बड़े नाम: NIA

Image
एर्नाकुलम केरल सोना तस्‍करी मामले में विशेष अदालत के सामने एनआईए ने बड़े पैमाने पर जांच की जरूरत बताई है। आरोपी पीएस सरित की रिमांड के लिए अर्जी में एनआईए ने कहा कि इस मामले में देश-विदेश में बड़े पदों पर बैठे कई लोग शामिल हैं। एनआईए ने कहा कि यह रैकेट पहले ही भारी मात्रा में मिडल ईस्‍ट से सोने की तस्‍करी कर चुका है और कई लोगों को बेचा है। जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी (सरित) ने इस अवैध कारोबार से बहुत मुनाफा कमाया और तस्‍करी के पैसे को टेरर फंडिंग में भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। एनआईए के मुताबिक, सरगना कोई और एनआईए ने स्‍पेशल कोर्ट में कहा कि इस मामले की जांच विदेश में भी होनी चाहिए। एजेंसी के मुताबिक, असली सरगना और उसके साथियों का पता लगाने के लिए कई हाई प्रोफाइल अधिकारियों और कांसुलेट ऑफिशियल्‍स से पूछताछ करनी होगी। एनआईए की विशेष अदालत ने मामले में मुख्य कर्ताधर्ता में से एक के टी रमीश को सात दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है। रमीश को सीमा शुल्क (निरोधक) कमिश्‍नरेट द्वारा 11 जुलाई को पकड़ा गया था। हालांकि एनआईए ने औपचारिक रूप से उसे सोमवार को गिरफ्तार किया। एनआईए ने उसकी 10 दिन...