Posts

जाल में फंसाकर बनाया न्यूड वीडियो और ऐंठ ली हजारों की रकम

Image
मुंबई मुंबई से सटे ठाणे जिले में 25 साल के एक युवक को ब्लैकमेल कर 37 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। अज्ञात महिला ने पहले तो उसे जाल में फंसाकर रेकॉर्ड कर लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह घटना मुंबई से सटे भयंदर इलाके की है। एक युवक के वॉट्सऐप पर पिछले महीने अज्ञात नंबर से किसी महिला का कॉल आया। इसके बाद युवक और महिला के बीच बातचीत शुरू हो गई। एक दिन महिला ने युवक को पर न्यूड होने को कहा। फिर वीडियो को रेकॉर्ड कर लिया और 50 हजार रुपये की फिरौती मांग ली गई। पीड़ित युवक 25 साल का है और एक प्राइवेट फर्म में काम करता है। उसके पास धमकी भरे कॉल कर 50 हजार की रकम मांगी गई। पैसे नहीं देने की सूरत में वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई एजेंट बताया। कोरोना काल में घर से काम कर रहे युवक ने 37 हजार रुपये तक देने की बात कही। उसने महिला के दिए गए नंबर पर डिजिटली रकम को ट्रांसफर कर दिया। युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है, जहां केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। from Metro City news in ...

तय वक्त पर 8 लाख का फ्लैट नहीं, बिल्डर को देने होंगे अब 47 लाख

Image
मुंबई नैशनल कंज्यूमर कमिशन ने एक बिल्डर पर 47.6 लाख का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना उसे नवी मुंबई के एक व्यक्ति को देना होगा जिसने 1000 स्क्वायर फुट फ्लैट खरीदने के लिए बिल्डर को 8.2 लाख रुपये दिए थे। 25 साल पहले 8 लाख रुपये देने के बाद भी बिल्डर ने आवंटी आरके सिंघल को फ्लैट नहीं दिया। कमिशन ने बिल्डर को दिए गए 8.2 लाख रुपये और 11 फीसदी ब्याज समेत 39.4 लाख रुपये देने का आदेश दिया है। आयोग ने कहा, 'Sudradh Constructions Pvt Ltd को आदेश दिया जाता है कि वह 45 दिनों के अंदर शिकायतकर्ता को 47.6 लाख रुपये का भुगतान करें।' आरके सिंघल राज्य उपभोक्ता फोरम के आदेश के बाद 2015 में Sudradh Constructions Pvt Ltd के खिलाफ नैशनल कंज्यूमर फोरम पहुंचे थे। 2014 में बनकर तैयार हुआ फ्लैट आरके सिंघल ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत की थी इसलिए उन्हें 2014 में बनकर तैयार हुए फ्लैट का पजेशन नहीं दिया गया था। आयोग ने माना कि राज्य उपभोक्ता फोरम का आदेश सही है कि शिकायतकर्ता को फ्लैट का पजेशन नहीं दिया जा सकता। 2015 में मांगा पजेशन शिकायतकर्ता ने 2001 में आयोग में शिकायत की थी। उसमें उन्होंने रिफंड म...

पिछले 24 घंटों में करीब 80 हजार नए केस, देखिए राज्‍यवार आंकड़े

Image
नई दिल्‍ली भारत से बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के लगभग 80 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ, कुल मामलों की संख्‍या 35 लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 78,761 नए मामलों का पता चला। इसी दौरान देश में कोविड के 948 मरीजों ने दम तोड़ दिया। देश में टोटल 35,42,734 कोरोना केस हैं। कोरोना के ऐक्टिव मामलों की संख्‍या बढ़कर 7,65,302 हो गई है। रिकवर होने वाले मरीजों की संख्‍या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। अबतक 27,13,934 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। कोरोना महामारी ने भारत में अबतक 63,498 लोगों की जान ली है। जानें किस राज्य में कोरोना के कितने मरीज राज्य ऐक्टिव केस ठीक हुए मौत 1. अंडमान निकोबार 518 2519 44 2. आंध्र प्रदेश 97681 312687 3796 3. अरुणाचल प्रदेश 1118 2754 5 4. असम 20995 82510 289 5. बिहार 17670 114772 561 6. चंडीगढ़ 1692 2248 45 7. छत्तीसगढ़ 12666 15818 262 8. दादरा एवं नगर हवेली/दमन एवं दीव 306 1998 2 9. दिल्ली 14040 15292...

फेसबुक-बीजेपी गठजोड़: कांग्रेस ने जकरबर्ग से फिर पूछा- बताइए, क्‍या कर रहे?

Image
नई दिल्‍ली फेसबुक और बीजेपी में 'सांठ-गांठ' का आरोप लगाने वाली एक रिपोर्ट को कांग्रेस ने बेहद गंभीरता से लिया है। पहले द वॉल स्‍ट्रीट जर्नल (WSJ) और अब TIME मैगजीन में छपे लेखों में कंपनी पर बीजेपी को फेवर करने का आरोप है। शनिवार को कांग्रेस ने इस मामले में संयुक्‍त संसदीय समिति से जांच की मांग की। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) महासचिव केसी वेणुगोपाल ने फेसबुक संस्‍थापक मार्क जकरबर्ग को फिर चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस जानना चाहती है कि फेसबुक इन खुलासों पर क्‍या ऐक्‍शन ले रही है। पिछले 14 दिन में कांग्रेस की फेसबुक का यह दूसरी चिट्ठी है। फेसबुक के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस? कांग्रेस ने अपने पत्र में कहा है कि वॉट्सऐप (फेसबुक के स्‍वामित्‍व वाली ऐप) ने खुद को हेट स्‍पीच का माध्‍यम बनने दिया। पार्टी ने जकरबर्ग से कहा है कि वॉट्सऐप से भारत का सामाजिक ताना-बाना नष्‍ट हो गया है। वेणुगोपाल ने चिट्ठी में लिखा है, "हम आपसे जानना चाहते हैं कि इन मामलों की जांच के लिए आपकी कंपनी क्‍या कदम उठा रही है... हम विधायी और न्‍यायिक विकल्‍पों को भी आजमाएंगे ताकि कोई विदेशी कंपनी हमारे देश...

कोटा के भीतर कोटा: बड़े राज्‍यों ने चुप्‍पी साधी, 17 ठुकरा चुके हैं केंद्र सरकार का प्रस्‍ताव

Image
सुबोध घिल्डियाल, नई दिल्‍ली सुप्रीम कोर्ट ने 27 अगस्‍त को एससी/एसटी आरक्षण को लेकर अहम व्‍यवस्‍था दी थी। न केवल एससी/एसटी का उप वर्गीकरण (sub-categorisation of SCs/ST) हो सकता है, बल्कि राज्‍य भी उसे कर सकते हैं। एक तरफ केंद्र सरकार जहां इस आदेश के बाद मामले की समीक्षा कर रही है, राज्‍यों की राय बेहद अहम हो जाती है। केंद्र सरकार ने दलितों के सब-डिविजन का जो प्रस्‍ताव भेजा था, उसे 17 राज्‍य साफ तौर पर खारिज कर चुके हैं। केवल पांच राज्‍यों ने हां की है। जून 2011 के बाद से ही, केंद्र सरकार राज्‍यों से बातचीत कर शीर्ष अदालत के 2004 में ईवी चिन्‍नैया मामले में दिए गए फैसले का तोड़ निकालने में जुटी है। उस फैसले में अदालत ने दलितों के सब-डिविजन को असंवैधानिक करार दिया था। यूपी, बिहार, महाराष्‍ट्र ने नहीं दिया जवाब यूपीए कैबिनेट में फैसले के बाद, 2011 में सामाजि‍क न्‍याय मंत्रालय ने मुद्दा राज्‍यों के सामने रखा था। सूत्रों के मुताबिक, यह कवायद अब भी जारी है क्‍योंकि 'देश की करीब आधी दलित आबादी जिन 6 बड़े राज्‍यों में रहती है, उन्‍होंने चुप्‍पी साध रखी है।' आखिरी बार दिसंबर 2019 में ...

सिब्बल अब भी दुखी, बोले- हम पर हमले हुए, लेकिन किसी ने बचाव नहीं किया

Image
नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी गई चिट्ठी के मुद्दे पर कार्यसमिति की बैठक () में खरी-खोटी सुनने वाले 23 दिग्गज नेता अब भी इस बात को भुला नहीं पा रहे हैं। सोनिया को भेजे सुझावों के जवाब में जी-23 नेताओं पर कीचड़ तो उछाले ही गए और अब वो खुद को अलग-थलग हुआ महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि उनकी तकलीफ रह-रहकर सामने आ रही है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री ( On ) का भी दर्द छलक पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हमपर हमले हो रहे थे, एक भी ने सदस्य हमारे बचाव में एक शब्द नहीं बोला। उससे पहले एक और दिग्गज कांग्रेसी गुलाम नबी आजाद ने भी खुलकर अपने दुख का इजहार किया था। कपिल सिब्बल ने पत्र में किए थे साइन बहरहाल, सिब्बल ने अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही भाजपा पर संविधान का पालन नहीं करने और लोकतंत्र की नींव को नष्ट करने का आरोप लगाती है। हम क्या चाहते हैं? हम अपने (पार्टी के) संविधान का पालन करना चाहते हैं। कौन उस पर आपत्ति कर सकता है।' दरअसल, कांग्रेस के 23 सीनियर लीडर्स ने अपने शीर...