Posts

लोकल में सफर पर उद्धव सरकार की शर्तें, रेलवे की उलझन...56 लाख यात्रियों पर संकट!

Image
शर्तों के साथ सामान्य यात्रियों को लोकल ट्रेनों में अनुमति देने की सरकार की मांग के बाद रेलवे ने अपना जवाब तैयार किया है। जवाब के अनुसार, मुंबई में लॉकडाउन से पहले रोजाना कुल 3,141 सर्विस चलती थीं। इनमें करीब 80 लाख यात्री सफर करते थे। औसतन 2,546 यात्री प्रति लोकल का आंकड़ा था। वहीं, पीक आर्स में करीब 4,500 यात्री प्रति लोकल चलते थे, जबकि 12 डिब्बों की एक लोकल की क्षमता करीब 1,200 यात्री की होती है। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों को पालने के लिए प्रति लोकल केवल 700 यात्री ही ट्रैवल कर सकते हैं। इस शर्त को यदि बरकरार रखना होगा, तो करीब 56 लाख यात्रियों के लिए यात्रा का संकट पैदा होने वाला है। संभव नहीं वर्गीकरण रेलवे के अधिकारी ने बताया कि अब यदि 24 लाख यात्रियों को अनुमति दी जाए, तो किसे चुनना है और किसे छोड़ना है, यह फैसला भी राज्य सरकार को ही करना होगा। अधिकारी ने एक आंकड़ा देते हुए समझाया कि अगर मुंबई में सभी कर्मचारियों को ही यात्रा की अनुमति दे दी जाए, तो भी 15-16 लाख हो जाएंगे। लॉकडाउन से पहले करीब 20 लाख महिलाएं रोजाना ट्रैवल किया करती थीं, यदि इससे आधी भी शुरू हो ...

600 रुपये में कोविड जांच, गंभीर बीमारियों के लिए ₹300, UP के अस्पतालों में नए रेट

Image
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और संस्थानों में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए मरीजों को अब 1500 रुपये की बजाय सिर्फ 600 रुपये शुल्क देना होगा। यही नहीं, थैलेसीमिया और हीमोफीलिया के मरीजों की यह जांच मुफ्त में होगी। चिकित्सा शिक्षा के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने गुरुवार को यह आदेश जारी कर दिया। इससे केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया संस्थान में इलाज के लिए आ रहे हजारों मरीजों को राहत मिलेगी। नए आदेश में डायलिसिस और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों को और राहत दी गई है। ऐसे मरीजों की आरटीपीसीआर जांच सिर्फ 300 रुपये में होगी। उनके साथ एक तीमारदार की जांच भी इसी दर पर हो सकेगी। ऐसे मरीजों को सप्ताह में दो बार आना होता है। इसी कारण इन्हें ज्यादा छूट दी गई है। निजी अस्पताल में भी चलने लगी पोस्ट कोविड ओपीडी सरकारी अस्पतालों के बाद निजी अस्पतालों ने भी पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू कर दी है। फिलहाल इसकी पहल अपोलो मेडिक्स अस्पताल ने की है। अस्पताल प्रबंधन ने इसे रिकवर क्लिनिक नाम दिया है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक मयंक सोमानी ने बताया कि इसमें मेडिसिन, डायटिशन, पल्मोनरी समेत कई डॉक्टरों का प...

वह फोन, अखिलेश की चुप्पी और SP की 'साजिश'...मायावती यूं ही नहीं हुईं गुस्सा!

Image
लखनऊ उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी की सेंधमारी से नाराज बीएसपी प्रमुख ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को मीडिया से मुखातिब मायावती ने कहा कि बीएसपी आने वाले में एसपी को 'जैसे को तैसा' जवाब देगी। एसपी के दूसरे उम्मीदवार को हराने के लिए बीएसपी अपनी पूरी ताकत लगा देगी। इसके लिए चाहे पार्टी के विधायकों को बीजेपी और अन्य किसी भी विरोधी पार्टी के उम्मीदवार को ही अपना वोट क्यों न देना पड़े। यूं ही नाराज नहीं हुईं मायावती! जो पार्टी एमएलसी चुनाव में एसपी के दूसरे उम्मीदवार को हराती दिख रही होगी बसपा के विधायक उसे ही अपना वोट देंगे। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि एसपी दूसरा उम्मीदवार नहीं खड़ा कर रही। अगर हम प्रत्याशी नहीं देंगे तो कोई पूंजीपति हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त कर राज्यसभा सीट जीत जाएगा। हम यह सोचकर चल रहे थे कि डिंपल यादव चुनाव हार गई हैं, यदि वह लड़ती हैं तो बीएसपी उनको जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सतीश मिश्र के फोन क...

UP में फिर होगा विधायकों की वफादारी का इम्तिहान, बढ़ी हलचल

Image
लखनऊ उत्तर प्रदेश में दिसंबर-जनवरी में एक बार फिर विधायकों की निष्ठा कसौटी पर होगी। विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव होंगे। इसमें एक सीट सदस्यता रद्द होने के कारण पहले से खाली चल रही है और 11 सीटें 30 जनवरी को खाली हो जाएंगी। विधायकों की संख्या जीत में अहम भूमिका निभाएगी। यही वजह है कि बीएसपी प्रमुख मायावती समाजवादी पार्टी से हिसाब बराबर करने की धमकी दे रही हैं। जिन 12 सीटों पर चुनाव होंगे, उसमें अभी 6 सीटें सपा, 3 सीटें बीजेपी और 2 सीटें बसपा के पास हैं। एक और सीट बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी की थी, लेकिन उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद जुलाई के आखिर में उनकी सदस्यता रद कर दी गई। अब दिसंबर-जनवरी में इन सीटों पर हो रहे चुनाव में एक बार फिर नंबर गेम होगा। कौन कितने पानी में? प्रदेश में इस समय विधानसभा में एक नाम निर्देशित सदस्य को छोड़ दिया जाए तो कुल 395 सदस्य हैं। इसमें 304 सीटें बीजेपी, 48 सपा, 18 बसपा, 9 अपना दल सोनेलाल, 7 कांग्रेस, 4 सुभासपा, 1, आरएलडी, 1 निषाद पार्टी व 3 निर्दलीय के पास हैं। हालांकि, जब चुनाव होंगे तब तक 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव का परिणाम आ चुका होगा और सं...

बॉम्बे HC ने केंद्र से पूछा, क्या मीडिया रिपोर्टिंग का असर इंसाफ पर होता है?

Image
मुंबई ने गुरुवार को केंद्र सरकार से मीडिया ट्रायल से इंसाफ पर होने वाले असर और कुछ अन्य सवाल पूछे हैं। अदालत ने केंद्र को 6 नवंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी.एस. कुलकर्णी की पीठ ने केंद्र सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि किसी मामले में चल रही जांच में मीडिया द्वारा अत्यधिक रिपोर्टिंग करना क्या अदालत की अवमानना अधिनियम की धारा 2 (सी) के तहत न्याय प्रक्रिया में हस्तक्षेप होगा? पीठ ने पूछा, 'क्या अदालत को मीडिया की रिपोर्टिंग पर दिशानिर्देश निर्धारित करना चाहिए?' पीठ ने कहा, ‘यदि अत्यधिक रिपोर्टिंग हो रही है, तो यह आरोपी को सतर्क कर सकती है और वह साक्ष्यों को नष्ट कर सकता है या फरार हो सकता है या यदि वह व्यक्ति बेकसूर है, तो मीडिया की जरूरत से ज्यादा रिपोर्टिंग उसकी छवि खराब कर सकती है।’ मीडिया ट्रायल को लेकर हो रही सुनवाई पीठ ने कहा, ‘हम यह नहीं चाहेंगे कि मीडिया अपनी लक्ष्मण रेखा लांघे और हम यह भी चाहेंगे कि हम लोग भी अपनी सीमाओं के अंदर रहें।’पीठ मीडिया ट्रायल को लेकर दायर कई जनहित याचिकाओं पर अंतिम दलीलें सुन...

26 साल बाद अक्टूबर में इतनी ठंडी हुई दिल्ली, सुबह का तापमान 10-11 डिग्री के बीच