Posts

जैश-उल-हिंद ने ली मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी, कहा- पिक्चर अभी बाकी है

Image
मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले में रविवार को बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन जैश-उल-हिंद ने अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी ली है। बताया गया कि घटना की जिम्मेदारी लेते हुए जैश-उल-हिंद ने कहा कि बिग पिक्चर आना अभी बाकी है। बता दें कि मामले में एनआईए और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच में लगी हैं। एक टेलिग्राम संदेश के जरिए जैश-उल-उल हिंद ने दावा किया एसयूवी में विस्फोटक रखने वाले आतंकवादी सही-सलामत घर पहुंच गए हैं। संदेश में आगे लिखा है कि यह सिर्फ एक ट्रेलर था और पूरी पिक्चर आना अभी बाकी है। संदेश में मुकेश अंबानी से पैसे की भी मांग की गई है। लिखा है कि अगर अंबानी उसकी मांगों को नहीं मानते हैं तो अगली बार वह उनके बेटे की कार पर हमला करेंगे। 'TERROR AT AMBANI HOUSE' के टाइटल वाले मेसेज में आतंकवादियों ने लिखा है कि आप (अंबानी) जानते हैं कि क्या करना है। जो पैसे आपसे देने के लिए कहे गए हैं वह ट्रांसफर करें और अपने 'फैट किड्स' के साथ खुशी से रहें। बता दे...

बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी राम मंदिर के लिए किया दान

Image
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान के आखिरी दिन बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी दान किया है। संघ व वीएचपी के कार्यकताओं को उन्होंने राधा-कृष्ण की फोटो वाले बंद लिफाफे को सौंपा। इसमें उन्‍होंने अपने मरहूम पिता हाशिम अंसारी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी लिखे थे। गुप्त दान का कारण बताते हुए उन्होंने कहा मुस्लिम धर्म में साफ लिखा है दान गुप्त होना चाहिए, इसलिए उन्होंने यह परंपरा निभाई है। उन्होंने कहा अयोध्या में सभी धर्मों के लोग रहते हैं। राम नगरी में राम का मंदिर बन रहा है यह खुशी की बात है। इकबाल अंसारी ने कहा, 'दान देना और लेना हर धर्म की परंपराएं हैं। यहां सभी धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। अयोध्या साधु-संतों और फकीरों की नगरी है। हम सभी लोग एक दूसरे के यहां आते-जाते हैं और धार्मिक कार्यक्रमों में एक दूसरे की मदद भी की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि जिस काम में सभी धर्मों के लोग मिलकर जुटते हैं वह कार्य ताकतवर होता है, और समाज में एक अच्छा माहौल बनता है। किसी भी धर्म का धार्मिक काम हो दान खुल ...

30 सेकेंड में सो जाता हूं...तमिलनाडु में PM मोदी पर निशाना साध क्या बोले राहुल गांधी

Image
चेन्नै तमिलनाडु विधानसभा चुनावों () की तारीख के ऐलान के साथ ही कांग्रेस नेता (Rahul Gandhi) ने भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ई. पलानिस्वामी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका रिमोट कंट्रोल पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) के पास है। राहुल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी से नहीं डरने की वजह से रात में चैन की नींद सोते हैं। तमिलनाडु के थूथुकुडी में प्रदेश की 3 दिवसीय यात्रा की शुरुआत करते हुए राहुल ने कहा, 'मैं रात में सोने जाता हूं तो मुझे 30 सेकेंड के अंदर ही नींद आ जाती है क्योंकि मैं मिस्टर मोदी से नहीं डरता। तमिलनाडु के सीएम को कितना समय लगता है? वह रात में ठीक से सो नहीं सकते क्योंकि वह ईमानदार नहीं है। अब मुख्यमंत्री बेईमान हैं, इसलिए वह मिस्टर मोदी के खिलाफ खड़े नहीं हो सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी को यह लगता है कि सीएम के करप्ट होने की वजह से वह तमिलनाडु के लोगों को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। मिस्टर मोदी को लगता है तमिलनाडु उनके टेलीविजन की तरह है। वह उठेंगे और रिमोट से जो भी चाहेंगे, कर लेंगे। वह वॉल्यूम बढ़ा देंगे तो सीएम तेज आवाज में बोलने ल...

Mann Ki Baat: आज फिर ‘मन की बात’ करेंगे PM मोदी, दे सकते हैं प्रेरक उदाहरण

Image
नई दिल्ली प्रधानमंत्री (PM Modi) आज सुबह 11 बजे ‘’ () करेंगे। वह अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह उनके रेडियो कार्यक्रम का 74वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लोगों से इस महीने की शुरुआत में ‘मन की बात’ के लिए अलग-अलग विषयों पर विचार और सुझाव मांगे थे। इस बार पीएम मोदी कई मुद्दों को लेकर अपनी राय रख सकते हैं। मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट www.newsonair.com के साथ-साथ दूरदर्शन पर सुबह 11 बजे से होगा। इसके अलावा यह नरेंद्र मोदी ऐप पर भी उपलब्ध होगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर भी यह उपलब्ध होगा। पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज के जरिए भी इसे सुना जा सकता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस साल का दूसरा 'मन की बात' भी है। पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर 'मन की बात' के लिए विचारों को आमंत्रित करने वाले लोगों के लिए एक लिंक साझा किया था। पीएम मोदी ने लिखा था, 'प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से, जनवरी के 'मन की बात' ने कला, संस्कृति, पर्यटन और कृषि नवाचार से ल...

19 सैटलाइट, साथ में भगवदगीता... आज साल की सबसे बड़ी खुशखबरी देगा ISRO

Image
बेंगलुरु भारत का रॉकेट PSLV-C51 रविवार सुबह 10:24 पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से पहली बार ब्राजील का उपग्रह लेकर अंतरिक्ष जाएगा। यह इसरो का 2021 में पहला लॉन्च है। इस लॉन्‍च की खास बात यह है कि इसके साथ भगवदगीता भी अंतरिक्ष में भेजी जाएगी। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) का 53वां मिशन PSLV-C51 है। रॉकेट से ब्राजील के उपग्रह के साथ 18 अन्य उपग्रह जाएंगे। इनमें से 13 अमेरिका से हैं। ब्राजील का उपग्रह अमेजोनिया-1 अमेजन में जंगलों की कटाई पर नजर रखेगा। इस मिशन के लिए उल्टी गिनती शनिवार सुबह आठ बजकर 54 मिनट पर शुरू हो गई। PSLV-C51 रॉकेट के उड़ान की समय सीमा 1 घंटा, 55 मिनट और 7 सेकंड की होगी। अगर रविवार सुबह रॉकेट की लॉन्चिंग सफल रहती है, तो भारत की तरफ से लॉन्च किए गए विदेशी सैटेलाइट की कुल संख्या 342 हो जाएगी। 20 उपग्रह होने वाले थे प्रक्षेपित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 5 फरवरी को घोषणा की थी कि मुख्य उपग्रह के साथ 20 और उपग्रह भी होंगे। हालांकि बाद में सॉफ्टवेयर संबंधी कुछ कारणों के चलते उपग्रह आनंद और नैनो सेटेलाइट रॉकेट के साथ प्रक्षेपित नही...

हिंदुस्तान के लिए आज की तारीख है बेहद खास, वैज्ञानिक सीवी रमन ने खोजा गया था रमन प्रभाव

Image
नई दिल्ली 28 फरवरी यानी आज का दिन हिंदुस्तान के लिए बेहद खास तारीख है। सन् 1928 को महान वैज्ञानिक और नोबेल विजेता (CV Raman) ने अपने मशहूर रमन प्रभाव (Raman Effect) की खोज की थी। इससे भी ज्यादा खास बात ये है कि ये पहली बार था जब किसी भारतीय को विज्ञान में नोबेल पुरस्कार मिला है। इसी कारण 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस () मनाया जाता है। देश की तमाम हस्तियों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लिखा ने लिखा है कि #NationalScienceDay पर देश के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। यह दिवस देश के वैज्ञानिकों की प्रतिभा व उनके दृढ़ निश्चय को सलाम करने का है। विशेषकर, कोरोना काल में हमारे वैज्ञानिकों ने अपने नए अनुसंधानों से देश और दुनिया की जो मदद की है, वह अद्भुत है। रमन प्रभाव की खोज 28 फरवरी 1928 को भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी वी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी। तभी से आज के दिन को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उनकी खोज के लिए सर सी.वी. 1930 में रमन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। विज्ञान के क्षेत्र में भारत को पहली बार नोबेल...

जब टीचर ने की थी राजेंद्र बाबू की तारीफ, कही थी यह बात

Image
नई दिल्ली देश के प्रथम राष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर देशभर में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारत के राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 14 मई 1962 तक का रहा। वह दो कार्यकाल पूरा करने वाले एकमात्र राष्ट्रपति रहे। 1962 में उन्हें 'भारतरत्‍न' की सर्वश्रेष्ठ उपाधि से सम्मानित भी किया गया था। डॉ राजेंद्र प्रसाद बेहद लोकप्रिय थे, इसी वजह से उन्‍हें राजेंद्र बाबू या देश रत्‍न कहा जाता था। राजेंद्र प्रसाद पढ़ाई लिखाई में अच्छे थे, उन्हें अच्छा स्टूडेंट माना जाता था. उनकी एग्जाम शीट को देखकर एक एग्जामिनर ने कहा था कि ‘The Examinee is better than Examiner'। राजेन्द्र बाबू ने अपनी आत्मकथा के अलावा कई पुस्तकें भी लिखीं, जिनमें 'बापू के कदमों में बाबू', 'इंडिया डिवाइडेड', 'सत्याग्रह ऐट चम्पारण', 'गांधीजी की देन' और 'भारतीय संस्कृति व खादी का अर्थशास्त्र' शामिल हैं। अपने जीवन के आखिरी वक्‍त में वह पटना के निकट सदाकत आश्रम में रहने लगे थे। यहां पर 28 फरवरी 1963 में उनका निधन हो गया। सूचना प्रसारण मंत्री ने किया ट्वीट सूचना एव...