UP में धर्मांतरण के लिए 7 कोड वर्ड का इस्तेमाल, 'कौम का कलंक' कौन?
लखनऊ यूपी में बड़े पैमाने पर चल रहे धर्मांतरण रैकेट के भंडाफोड़ के बाद रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। धर्मांतरण रैकेट में 7 तरह के कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन सभी को डिकोड करके इनके मतलब निकाले गए हैं। हालांकि एक कोड 'कौम का कलंक' को अभी तक डिकोड नहीं किया जा सका है। यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कोड वर्ड और इनके मतलब बताए। कोड ---------------- अर्थ रिवर्ट बैक टु इस्लाम प्रोग्राम---धर्म परिवर्तन करना मुतक्की--------------हक और सच की तलाश रहमत---------------विदेश से आना वाला फंड सलात---------------नमाज अल्लाह के बंदे----------सोशल पर विडियो लाइव कराने वाल शख्स मोबाइल नंबर, जन्मतिथि----धर्म परिवर्तन का नाम कोड कौम का कलंक को अभी तक डिकोड नहीं किया सका है अवैध धर्मांतरण के लिए एक करोड़ से ज्यादा रुपयेधर्मांतरण रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुए उमर और जहांगीर से पूछताछ में पता चला है इस्लामिक दावाह सेंटर में देश और विदेश से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हवाला के जरिए आई है। पड़ताल में सामने आया है कि उमर ने अपने...