Posts

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, कान्हा की नगरी में शराब और मांस की बिक्री पर पाबंदी

Image
मथुरा जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण नगरी मथुरा पहुंचे सीएम योगी ने एक बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने कहा है कि मथुरा में मांस और मदिरा की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। इसका उद्देश्य यहां की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाना है। सीएम योगी सोमवार को मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव में हिस्सा लेने के लिए गए थे। सीएम योगी ने कहा कि जिला प्रशासन को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि वह मांस-मदिरा की बिक्री को बंद कराने के लिए जरूरी कार्ययोजना बनाए। सीएम ने कहा कि जो लोग इस काम में लगे हैं, उनके पुनर्वास का इंतजाम भी किया जाएगा। जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम श्री कृष्ण जन्माष्टमी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने रामलीला ग्राउंड पर आयोजित श्रीकृष्णोत्सव में शिरकत करने के साथ मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वह पूजा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिन ही भगवान श्रीकृष्ण करीब 6000 वर्ष पूर्व इस पावन धरा पर अवतरित हुए थे। उन्होंन...

पोर्टेबल, चोरी की संभावना कम... तस्वीरों में जानें दिल्ली के नए मोहल्ला क्लीनिक की खूबियां

Image
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने अपनी बहुचर्चित योजना मोहल्ला क्लीनिक को अब नए मॉडल में तैयार किया है। मोहल्ला क्लीनिक के इस नए मॉडल को दिल्ली के शकूरबस्ती के रानीबाग इलाके में लगाया गया है। पहले से ज़्यादा आकर्षक और सुविधाओं से लैस ये मोहल्ला क्लीनिक पोर्टेबल होंगे, जिन्हें जरूरत पड़ने पर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकेगा। मोहल्ला क्लीनिक बनाने के लिए दिल्ली सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती जमीन अधिग्रहण को लेकर रही है, ऐसे में मोहल्ला क्लीनिक के इस मॉडल से दिल्ली सरकार की ये समस्या भी हल हो सकती है। Delhi Portable Mohalla Clinic: दिल्ली में लंबे समय से चल रहे मोहल्ला क्लीनिक को अब लोगों के बीच एक नए मॉडल के जरिए लाया जा रहा है जिसको ट्रांसपोर्ट करना बेहद आसान होगा और यह जगह भी कम घेरेगा। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने अपनी बहुचर्चित योजना मोहल्ला क्लीनिक को अब नए मॉडल में तैयार किया है। मोहल्ला क्लीनिक के इस नए मॉडल को दिल्ली के शकूरबस्ती के रानीबाग इलाके में लगाया गया है। पहले से ज़्यादा आकर्षक और सुविधाओं से लैस ये मोहल्ला क्लीनिक पोर्टेबल होंगे, जिन्हें जरूरत पड़ने ...

पोर्टेबल, चोरी की संभावना कम... तस्वीरों में जानें दिल्ली के नए मोहल्ला क्लीनिक की खूबियां

Image
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने अपनी बहुचर्चित योजना मोहल्ला क्लीनिक को अब नए मॉडल में तैयार किया है। मोहल्ला क्लीनिक के इस नए मॉडल को दिल्ली के शकूरबस्ती के रानीबाग इलाके में लगाया गया है। पहले से ज़्यादा आकर्षक और सुविधाओं से लैस ये मोहल्ला क्लीनिक पोर्टेबल होंगे, जिन्हें जरूरत पड़ने पर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकेगा। मोहल्ला क्लीनिक बनाने के लिए दिल्ली सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती जमीन अधिग्रहण को लेकर रही है, ऐसे में मोहल्ला क्लीनिक के इस मॉडल से दिल्ली सरकार की ये समस्या भी हल हो सकती है। Delhi Portable Mohalla Clinic: दिल्ली में लंबे समय से चल रहे मोहल्ला क्लीनिक को अब लोगों के बीच एक नए मॉडल के जरिए लाया जा रहा है जिसको ट्रांसपोर्ट करना बेहद आसान होगा और यह जगह भी कम घेरेगा। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने अपनी बहुचर्चित योजना मोहल्ला क्लीनिक को अब नए मॉडल में तैयार किया है। मोहल्ला क्लीनिक के इस नए मॉडल को दिल्ली के शकूरबस्ती के रानीबाग इलाके में लगाया गया है। पहले से ज़्यादा आकर्षक और सुविधाओं से लैस ये मोहल्ला क्लीनिक पोर्टेबल होंगे, जिन्हें जरूरत पड़ने ...

न होमवर्क और न एग्जाम... मासूमों के लिए चीन की यह पहल मिसाल है!

Image
नई दिल्ली चीन ने व्यापक शिक्षा सुधारों के तहत अपने यहां कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन सुधारों के तहत चीन ने अपने यहां 6 और 7 सालों के बच्चों के लिए लिखित परीक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका उद्देश्य अति-प्रतिस्पर्धी स्कूल सिस्टम में स्टूटेंड्स और पैरेंट्स पर दबाव कम करना है। चीन के पुराने सिस्टम के मुताबिक, पहले छात्रों को पहली कक्षा से परीक्षा देने की आवश्यकता होती थी, इसके पीछे 18 साल की उम्र में विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का डर होता था, जिसे गाओकाओ के रूप में जाना जाता है, जहां एक सिंगल स्कोर बच्चे के जीवन पथ को निर्धारित कर सकता है। 'कम उम्र में ज्यादा दबाव मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है' सोमवार को जारी हुई नई शिक्षा नीति के मुताबिक, बार-बार होने वाली परीक्षाएं, जिसके कारण छात्रों पर अधिक बोझ पड़ता है और परीक्षा का भारी दबाव होता है इसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा हटा दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि कम उम्र से विद्यार्थियों पर दबाव उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। ये नियम जूनियर हाई स्कूल में मध्यावधि और मॉक एग्जाम क...

मुंबई: दोनों डोज लेने वाले 7000 फिर संक्रमित...पर गुड न्यूज भी छिपी है!

Image
मुंबई कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई से एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद गुड न्यूज भी छिपी है। राहत भरी बात यह है कि इनके संक्रमण की दर एक फीसद से भी कम है। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी तक दोनों डोज ले चुके लोगों में से 7 हजार लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या शून्य है। पिछले दिनों मुंबई में 26 वर्षीय एक व्यक्ति एवं उसके परिवार वाले दोनों डोज लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद बीएमसी का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। बीएमसी ने कोरोना संक्रमित मरीजों से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करनी शुरू कर दी थी। बीएमसी की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे ने बताया कि मुंबई के प्रत्येक वॉर्ड वॉर रूम में कोरोना संक्रमित हो रहे मरीजों के संदर्भ में डेटा जुटाया जा रहा है। अभी तक मिले डेटा के मुताबिक कोरोना का दोनों टीका लगवा चुके 7 हजार लोग कोरोना से से संक्रमित हुए हैं, हालांकि इनमें से कुछ लोगों में हल्के लक्षण और कुछ में मध्यम लक्षण पाए गए ह...

1 महीने में 7 हजार बच्चे महाराष्ट्र में कोविड पॉजिटिव, कहीं यह तीसरी लहर की आहट तो नहीं?

Image
मुंबई मुंबई सहित महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यहां तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि तीसरे लहर का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर देखने को मिलेगा। इस आशंका के बीच बच्चों में कोरोना संक्रमण का प्रमाण बढ़ा है। इसका अंदाजा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से लगाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 10 वर्ष तक के आयु के 2 लाख से अधिक बच्चे संक्रमित हुए हैं। महज एक महीने में करीब 10 वर्ष तक के आयु के 7 हजार बच्चे पूरे महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसे देखते हुए विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बच्चों पर ध्यान देने की सलाह दी है। सितंबर में तीसरी लहर के दस्तक देने की आशंका विशेषज्ञों ने जताई है। इससे निपटने और इस लहर से मासूमों को बचाने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न उपाय योजना की है। इस उपाय योजना के बीच अभिभावकों को भी सतर्क किया जा रहा है। 2 करोड़ से अधिक बच्चों की उम्र 10 साल से कम स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में 10 वर्ष तक आयु के बच्चों की संख्या 2 करोड़ 15 लाख के करीब है। इसमें से 2 लाख 5 हजार 595 बच्चे ही संक्रमित हुए हैं, जबकि...

17 महीने के बाद कल से कड़ी शर्तों के साथ खुलेंगे दिल्ली में स्कूल, ये हैं SOP की शर्तें

Image
कोरोना के चलते करीब 17 महीने के बाद 1 सितंबर से 9वीं से ऊपर की क्लास के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल और कोचिंग इंस्टिट्यूट्स, स्किल डिवेलपमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट और लाइब्रेरी खुल जाएंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (डीडीएमए) ने शिक्षण संस्थानों को खोले जाने को लेकर कड़ी शर्तों के साथ एसओपी जारी की है। कोविड के कम होते केस के बीच चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला जा रहा है और अभी क्लासरूम में अधिकतम 50 प्रतिशत स्टूडेंट्स को ही बुलाया जाएगा। ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई अभी जारी रहेगी। पैरंट्स की सहमति होगी, तभी स्टूडेंट्स को बुलाया जाएगा। बाकी क्लासेज के लिए स्कूल खोले जाने के बारे में आने वाले दिनों में फैसला लिया जा सकता है। सरकार सीनियर क्लासेज को लेकर मिलने वाले फीडबैक के आधार पर पहले मिडिल और फिर प्राइमरी-प्री प्राइमरी बच्चों के स्कूल खोलने के बारे में फैसला लेगी। एक्सपर्ट कमिटी ने अपनी सिफारिशों में कहा था कि पहले सीनियर और उसके बाद मिडिल क्लासेज और फिर छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोले जाने चाहिए। ये है स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) क्लास में सीटिंग कैपिसिटी...