पहले त्योहार ठीक से बीत जाएं, फिर खुलेंगे दिल्ली में 8वीं तक के बच्चों के स्कूल
नई दिल्ली: 6 से 8वीं क्लास तक के बच्चे अब दिवाली के बाद ही अपने स्कूल जा सकेंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (डीडीएमए) ने बुधवार को तय किया है कि फेस्टिव सीजन के बाद ही 8वीं क्लास तक के स्कूल खोले जाएंगे। अक्टूबर में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाता है और नवंबर के पहले हफ्ते (4 नवंबर) में दीवाली है। उसके बाद छठ पूजा का पर्व होता है। बताया जा रहा है कि दीवाली से पहले डीडीएमए की बैठक में बाकी क्लासेज के लिए स्कूल खोले जाने की तारीख तय क जाएगी। पहले छठी से 8वीं क्लास तक के स्कूल खुलेंगे और उसके बाद प्राइमरी क्लासेज के बारे में फैसला होगा। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई डीडीएमए की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत, नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल और एम्स डायरेक्टर समेत विशेषज्ञ शामिल हुए। दिल्ली में सीनियर क्लासेज (9वीं से 12वीं) के लिए स्कूल खुले अब एक महीना हो गया है और शिक्षा विभाग ने बुधवार को डीडीएमए की बैठक में अपनी रिपोर्ट रखी। रिपोर्ट में बताया गया कि अब स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ रही है और अभी तक के अनुभव अच्छे रहे हैं। विशेषज्ञों क...