Posts

देश में अब तक 9 कोरोना टीकों को हरी झंडी, 4 का हो रहा इस्तेमाल, इन 5 का इंतजार, जानें कौन सी है बेहतर

Image
नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ देश में अब तक कुल 9 वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी सिर्फ चार वैक्सीन का ही इस्तेमाल हो रहा है। उसमें से तीन वैक्सीन का प्रमुखता से इस्तेमाल हो रहा है और एक को हाल ही में आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया है। कोरोना से देश भर में मौत के आंकड़ों की बात करें तो यह 5 लाख से अधिक पहुंच गया है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार का दावा है कि पहले के मुकाबले देश में कोरोना संक्रमण के केस कम हो रहे हैं। इन चार का हो रहा है इस्तेमाल कोविशिल्ड: इस वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाया है। भारत में सबसे पहले इस वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी। यह दो डोज की वैक्सीन है, पहली डोज के बाद दूसरी डोज का अभी अंतर 84 दिन का है। भारत में इसका इस्तेमाल हो रहा है, लगभग 75 परसेंट वैक्सीनेशन इसी से हुई है। कोवैक्सीन: भारत बायोटेक ने यह वैक्सीन बनाई है। यह दूसरी वैक्सीन है, जिसे देश में इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। यह भी दो डोज की वैक्सीन है। इसमें पहले और दूसरे डोज का अंतर 28 दिन ही है। यह दूसरी ऐसी वैक्सीन है, जिसका देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ है। स्पूतनिक V: ...

सिमटा चौथे चरण का चुनाव प्रचार, 23 फरवरी को लखनऊ, हरदोई, रायबरेली समेत कई हॉट सीट पर रहेगी नजर

Image
लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव () के चौथे चरण () का प्रचार अभियान सोमवार शाम समाप्त हो गया। चौथे चरण में राज्य के 9 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में 23 फरवरी को मतदान होना है। चौथे चरण में कुल 624 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बुधवार 23 फरवरी को जिन नौ जिलों में मतदान होना है, उनमें - पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर शामिल हैं । प्रदेश में हुए 2017 के विधानसभा चुनावों में इस 59 सीटों में से 51 पर भाजपा जीती थी, उसके बाद समाजवादी पार्टी को चार, जबकि बहुजन समाज पार्टी को तीन सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने एक सीट जीती थी। मोदी ने आतंकवाद को बनाया मुद्दा इस चरण के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरदोई और उन्नाव में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया। मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) को घोर परिवारवादी और आतंकवादियों का समर्थक करार देते हुए कहा कि हमें ऐसे राजनीतिक दलों से सतर्क रहना है जो अपनी कुर्सी के लिए देश को दांव पर लगा ...

सिमटा चौथे चरण का चुनाव प्रचार, 23 फरवरी को लखनऊ, हरदोई, रायबरेली समेत कई हॉट सीट पर रहेगी नजर

Image
लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव () के चौथे चरण () का प्रचार अभियान सोमवार शाम समाप्त हो गया। चौथे चरण में राज्य के 9 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में 23 फरवरी को मतदान होना है। चौथे चरण में कुल 624 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बुधवार 23 फरवरी को जिन नौ जिलों में मतदान होना है, उनमें - पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर शामिल हैं । प्रदेश में हुए 2017 के विधानसभा चुनावों में इस 59 सीटों में से 51 पर भाजपा जीती थी, उसके बाद समाजवादी पार्टी को चार, जबकि बहुजन समाज पार्टी को तीन सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने एक सीट जीती थी। मोदी ने आतंकवाद को बनाया मुद्दा इस चरण के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरदोई और उन्नाव में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया। मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) को घोर परिवारवादी और आतंकवादियों का समर्थक करार देते हुए कहा कि हमें ऐसे राजनीतिक दलों से सतर्क रहना है जो अपनी कुर्सी के लिए देश को दांव पर लगा ...

केंद्रीय बजट की घोषणाओं को लेकर पीएम मोदी शिक्षा मंत्रालय के वेबिनार को करेंगे संबोधित

Image
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन पर सोमवार को के एक वेबिनार के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय 21 फरवरी को शिक्षा और कौशल क्षेत्र पर एक वेबिनार का आयोजन कर रहा है। वेबिनार में विभिन्न विषयों पर आधारित सत्र होंगे। इसमें विभिन्न मंत्रालयों और राज्य सरकारों के अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, कौशल विकास संगठन, शिक्षाविद, छात्र और अन्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। चिह्नित किए गए विषयों के तहत सात सत्र आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा को सुगम बनाने के सिद्धांतों और रोजगार के अवसरों के सृजन पर ध्यान देते हुए भाग लेने वाली टीम कार्य बिंदुओं, व्यापक रणनीतियों और क्रियान्वयन के लिए समयसीमा की पहचान की जाएगी। वेबिनार के विषय में डिजिटल विश्वविद्यालय, डिजिटल शिक्षक, एक कक्षा एक चैनल की पहुंच बढ़ाना, शहरी नियोजन और डिजाइन में भारत के अनुरूप विशेष ज्ञान, उद्योग-कौशल संबंध को मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहन देना, गिफ्ट सिटी में शैक्षिक संस्थानों का विकास, एवीजीसी में उद्य...

'जाकिर नाइक से हमदर्दी, मौत पर बोली जाने वाली लाइन ल‍िख सांसद का विरोध...' कौन हैं जफरुल इस्लाम खान?

Image
नई दिल्‍ली: जामिया मिलिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia University) के अंजुमन (सभा या कोर्ट) में राज्‍यसभा सदस्‍य राकेश सिन्‍हा (Rakesh Sinha) को शामिल किए जाने से एक शख्‍स को बहुत ज्‍यादा दुख हुआ है। इनका नाम है जफरुल इस्लाम खान (Zafarul-Islam Khan)। जफरुल इस्‍लाम दिल्‍ली अल्‍पसंख्‍यक आयोग के अध्‍यक्ष रह चुके हैं। उनके अफसोस का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्‍होंने सिन्‍हा की नियुक्ति का विरोध उन लाइनों को लिख किया है जो मुस्लिम समुदाय के लोग इंसान की मौत पर बोलते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जफरुल इस्‍लाम खान का मजहबी चेहरा सामने आया है। वो पहले भी ऐसी करतूत कर चुके हैं। शुरुआत सबसे ताजा मामले से करते हैं। जामिया यूनिवर्सिटी के अंजुमन में सदस्‍य के तौर पर राकेश सिन्‍हा की नियुक्‍ति पर जफरुल इस्‍लाम खान ने घोर निराशा जताई। इसका कारण सिन्‍हा का राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ (RSS) के साथ जुड़ाव है। सिन्‍हा को संघ विचारक के तौर पर जाना जाता है। उनकी नियुक्ति 11 फरवरी को हुई थी। खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'संघी विचारक को जामिया मिलिया अंजुमन का सदस्‍य ब...

इलेक्शन कमीशन का बड़ा फैसला, विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारकों की संख्या बढ़ाने की दी अनुमति

Image
नई दिल्ली: कोविड-19 मामलों में कमी का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने रविवार को स्टार प्रचारकों की उस संख्या को बहाल कर दिया, जो एक पार्टी पांच राज्यों में हो रहे चुनावों में प्रचार के लिए मैदान में उतार सकती है। अब मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियां अधिकतम 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार सकती हैं। अन्य पार्टियां जो पंजीकृत हैं, लेकिन मान्यता प्राप्त नहीं हैं, अब 20 स्टार प्रचारकों को प्रचार के लिए उतार सकती हैं। आयोग ने अक्टूबर 2020 में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर के दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 40 से घटाकर 30 कर दी थी, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में उपचुनावों के प्रचार के दौरान काफी भीड़ देखी गई थी। आयोग ने राजनीतिक दलों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों और नये मामलों की संख्या घट रही है और केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। चुनाव आयोग ने उचित विचार-विमर्श के बाद स्टार प्रचारकों की संख्या की अ...

जामिया में सिन्हा की नियुक्ति, जफरुल ने मौत के बाद बोली जाने वाली लाइन से जताया विरोध

Image
नई दिल्‍ली: दिल्‍ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जफरुल इस्‍लाम खान (Zafarul-Islam Khan) का मजहबी चेहरा फिर बेनकाब हुआ है। उन्‍हें जामिया मिलिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia University) के अंजुमन (सभा या कोर्ट) में राकेश सिन्‍हा (Rakesh Sinha) का शामिल किया जाना बहुत ज्‍यादा अखरा है। जफरुल इस्‍लाम खान की नफरत का सबूत उनका ट्वीट है। उन्‍होंने राज्‍यसभा सदस्‍य राकेश सिन्‍हा की नियुक्ति पर वो लाइनें लिखी हैं जो मुस्लिम समुदाय के लोग इंसान की मौत के बाद बोलते हैं। यह पहली बार नहीं है जब जफरुल इस्‍लाम ने इस तरह की घटिया करतूत की हो। उनके ट्वीट पर कई यूजरों ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्‍हें याद दिलाया कि कभी कुंभ मेला समिति की कमान आजम खान को सौंपी गई थी। सिन्‍हा को संघ विचारक के तौर पर जाना जाता है। जामिया यूनिवर्सिटी के अंजुमन में सदस्‍य के तौर पर उनकी नियुक्‍ति पर ऑनलाइल इस्‍लामिक पब्लिकेशन मिली गैजेट के संस्‍थापक जफरुल इस्‍लाम खान ने घोर निराशा जताई है। इसका कारण सिन्‍हा का राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ (आरएसएस) के साथ जुड़ाव है। सिन्‍हा की नियुक्ति 11 फरवरी को हुई थी। खान ...