जानवरों को भगाने के लिए किया ब्लास्ट, मेटल का टुकड़ा गले में धंसा
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली देसी तरीके से ब्लास्ट करके जानवरों को भगाने का तरीका 16 साल के देवेश पर इतना भारी पड़ा कि उसकी जान पर बन आई। ब्लास्ट के दौरान बॉउल (कटोरा) के इस्तेमाल की वजह से उसका एक टुकड़ा टूट कर देवेश के गले में धंस गया। मेटल का 2 सेंटीमीटर का यह टुकड़ा गले में छेद करते हुए थाइराइड ग्लैंड को चीरते हुए सर्वाइकल बोन तक पहुंच गया। लेकिन दिल्ली के डॉक्टरों ने इस चुनौती पूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया और किशोर की जान बचा ली। मामला यूपी के बिजनौर का है। 16 साल का किशोर जानवारों को भगाने के लिए देसी तरीके से ब्लास्ट कराता था। देवेश ने बताया कि ब्लास्ट के लिए वह पोटाश और सल्फर का इस्तेमाल करता था। उस दिन उसने ब्लास्ट वाली जगह एक कटोरा रख दिया था, जब ब्लास्ट हुआ तो कटोरे का एक टुकड़ा छिटक कर उसके गले में धंस गया। सर्जरी के बाद देवेश ने अपनी गलती मानी और उसने अपने जैसे किशोर से अपील करते हुए कहा कि वो इस तरह का काम ना करें। देवेश को इलाज के लिए दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में एडमिट किया गया। डॉक्टर का कहना है कि यह सर्जरी बहुत चुनौतीपूर्ण थी। क्योंकि जहां तक मेटल पह...