दिल्ली में बीते 10 सालों में पहली बार नवंबर का महीना रहा इतना ठंडा

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की सर्दी लोगों को कंपा रही है। पिछले दस सालों में इस साल नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है। नवंबर के महीने में इस बार औसतन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। दिल्ली में वैसे नवंबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस होता है। नवंबर में 7 बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा के आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर से 29 नवंबर तक शहर में औसत न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो करीब एक दशक में सबसे कम तापमान है। पिछले साल औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, साल 2018 में 13.4 डिग्री सेल्सियस और साल 2017 व 2016 में यह 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस महीने यह 7वां दिन है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। नवंबर में टूटा बीते 17 सालों का रेकॉर्ड मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौरतलब है कि करीब 17 साल बाद 23 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नवंबर 2003 के बाद से अब तक का सबसे कम तापमान है जब न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/36hOR6Z

Comments

Popular posts from this blog

वर्ल्ड किडनी डेः किडनी की बीमारी अब युवाओं पर पड़ रही भारी

दिल्ली: हिस्ट्रीशटर पर दागीं 50 गोलियां, मौत

पलायन 2.0: दिल्ली-मुंबई से यूपी लौटे, अब घर वापसी का 'मेला'... ट्रकों में प्रवासी मजदूरों का रेला