उपचुनाव के नतीजों से नहीं सधेगा एसपी का 'मिशन 2022'

लखनऊ (एसपी) अभी हाल में हुए में तीन सीटें जीतकर भले ही खुश हो, लेकिन सच तो यह है कि पार्टी ने जो सीटें जीती हैं, उसमें एसपी का मार्जिन न के बराबर है। इन नतीजों के सहारे एसपी का मिशन 2022 सधता नहीं दिख रहा है। इस जीत में संगठन की कोई विशेष रणनीति भी नहीं दिखी। सिर्फ समीकरण और संयोग बने हैं, जिस कारण एसपी को यह जीत मिली है। इस जीत में सत्ता विरोधी लहर और पार्टी की परफॉर्मेंस दोनों का कोई योगदान नहीं दिखा है। इस चुनाव में प्रत्याशी का जनाधार तो दिखा, लेकिन पार्टी का कोई विशेष सहयोग नहीं दिखा। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनाव की 11 सीटों में सर्वाधिक चर्चित सीट रामपुर ही थी। का वोट प्रतिशत बढ़ा पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को भू-माफिया घोषित किया गया, और वह अभी भी 84 मुकदमों से राहत पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एसपी मुखिया विशेषकर इस सीट के लिए प्रचार भी करने गए। आजम खान ने प्रचार के दौरान कई सभाओं में आंसू बहाए, तब जाकर उन्हें महज 7,589 वोटों से जीत मिली है। पार्टी जिस हिसाब से आजम के पक्ष में कूदी थी, उस हिसाब से उनकी जीत का अंतर बढ़ना चाहिए था, लेकिन वह नहीं हुआ। साल 2017 में आजम ने यहां पर 1,02,100 वोट पाकर बड़ी जीत दर्ज की थी। तब बीजेपी को यहां से महज 25.84 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि बीजेपी ने इस उपचुनाव में 44.34 प्रतिशत वोट हासिल किया है। उसके वोट प्रतिशत में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस बार तो उसकी तैयारी फतह करने की थी लेकिन सफलता नहीं मिली। बीजेपी को रामपुर में अपनी जमीन बनाने का मौका जरूर मिल गया है। ...और एसपी को मिल गया फायदा अब अगर जैदपुर सीट पर देखें तो एसपी प्रत्याशी गौरव रावत 78,172 मत पाकर 4,165 मतों के अंतर से चुनाव जीते। पहले चरण से लेकर 10वें चरण तक बीजेपी व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही। इसके बाद बीजेपी और एसपी में शुरू हुई रस्साकशी अंतिम समय तक जारी रही। यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी तनुज पुनिया द्वारा बीजेपी के वोटो पर सेंधमारी, मसौली और सिद्धौर ब्लॉक बीजेपी के गढ़ पर ज्यादा वोट न मिलना हार का कारण बना और इसी का फायदा एसपी को मिला। जलालपुर सीट पर एसपी को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। बीएसपी प्रत्याशी ने लगातार बढ़त बनाई। यहां उनकी टक्कर बीजेपी कैंडिडेट से दिख रही थी, लेकिन आखिरी राउंड आते-आते एसपी प्रत्याशी ने बढ़त बनाकर जीत अपनी झोली में डाल ली। एसपी के सुभाष राय (72,589) बीएसपी की डॉ. छाया वर्मा (71,813) पर सिर्फ 776 मतों से जीत दर्ज कर पाए थे। यहां पर एसपी और बीएसपी को लगभग 35 -35 मत प्रतिशत हासिल हुए हैं। 'सेमीफाइनल कहना ठीक नहीं'वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक राजीव श्रीवास्तव ने कहा, ‘जब चुनाव में कम समय बचा हो तब कोई उपचुनाव हो तो सेमीफाइनल माना जाता है। अभी इसे सेमीफाइनल कहना ठीक नहीं है। एसपी जिस प्रकार 2017 व 2019 में लगातार हार रही थी, ऐसे में इन तीन सीटों पर जीत उत्साहजनक और कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाली है। लेकिन पार्टी की रणनीति के हिसाब से एसपी इसे बड़ी विजय मानने की भूल न करे।’ उन्होंने कहा कि यह विजय एसपी संगठन, पार्टी कार्यकर्ता की वजह से कम दिख रही है। जैसा समीकरण रहा है, उसमें दो प्रत्याशी अच्छा लड़ गए तो तीसरे वाले ने फायदा उठा लिया। अगर पार्टी के परफॉर्मेंस की जीत होती तो आजम खान की सीट का अंतर घटता क्यों? यह समीकरण और संयोग तीनों सीटों पर देखे गए। 'अपनाना होगा फॉर्म्युला'राजीव श्रीवास्तव कहते हैं कि बीजेपी ने 11 में से 8 सीटें जीती हैं, इसलिए इसे सत्ता विरोधी लहर भी नहीं कहा जा सकता। अब एसपी को जरूरत है कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बरकार रखे, संगठन का पुनर्गठन करे। सोशल इंजिनियरिंग का फॉर्म्युला अब हर पार्टी को अपनाना होगा।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2JyyffE

Comments

Popular posts from this blog

वर्ल्ड किडनी डेः किडनी की बीमारी अब युवाओं पर पड़ रही भारी

दिल्ली: हिस्ट्रीशटर पर दागीं 50 गोलियां, मौत

पलायन 2.0: दिल्ली-मुंबई से यूपी लौटे, अब घर वापसी का 'मेला'... ट्रकों में प्रवासी मजदूरों का रेला