तेजस में सेल्‍फी की दीवानगी से रेलवे परेशान

नेहा शुक्‍ला, लखनऊ देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की होस्‍टेस के साथ लेने की दीवानगी से परेशान होकर ने कुछ कदम उठाए हैं। आईआरसीटीसी ने महिला अटेंडेंट के लिए एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है। किसी परेशानी में फंसने पर वे इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आईआरसीटीसी इस ट्रेन का संचालन कर रही है। आईआरसीटीसी ने एक होस्‍टेस की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। यह ट्रेन 4 अक्‍टूबर से लखनऊ से दिल्‍ली के बीच चालू की गई है। हालांकि, आईआरसीटीसी ने दावा किया है कि ट्रेन में चलने वाले महिला स्‍टाफ ने अभी तक किसी किस्‍म के उत्‍पीड़न की शिकायत नहीं की है, लेकिन भविष्‍य में ऐसी किसी घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया है। आईआरसीटीसी ने इस बात से इनकार किया है कि उसने इस सिलसिले में यात्रियों के लिए कोई अडवाइजरी जारी की है। पढ़ें: होस्‍टेस के साथ आईआरसीटीसी ने बैठक की हाल ही में आईआरसीटीसी के एचआर और एडमिन डिपार्टमेंट की वरिष्‍ठ महिला अधिकारियों ने तेजस में चलने वाली महिला अटेंडेंट के साथ बैठक की थी। इस बैठक में यह जानने की कोशिश की गई थी कि कभी इन होस्‍टेस को किसी यात्री की ओर से उत्‍पीड़न का सामना तो नहीं करना पड़ा या उनमें असुरक्षा का भाव तो नहीं आया। अभी तक कोई शिकायत नहीं आईआरसीटीसी लखनऊ के चीफ रीजनल मैनेजर ने बताया, 'यात्रियों के फीडबैक सिस्‍टम की ही तरह हमने अपने स्‍टाफ से इसकी जानकारी ली थी। अभी तक यात्रियों के बर्ताव को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।' तेजस पर कुल 45 होस्‍टेस हैं असल में तेजस एक्‍सप्रेस में हवाई यात्रा जैसा अनुभव देने के लिए महिला अटेंडेंट होस्‍टेस के रूप में तैनात की गई हैं। तेजस पर कुल 45 होस्‍टेस हैं, आमतौर पर एक तरफ की यात्रा में 24 मौजूद रहती हैं। लेकिन खबरें आ रही थीं कि कभी-कभी होस्‍टेस के साथ सेल्‍फी खिंचवाने की यात्रियों की होड़ सभी सीमाएं पार कर जाती है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2oyYziw

Comments

Popular posts from this blog

वर्ल्ड किडनी डेः किडनी की बीमारी अब युवाओं पर पड़ रही भारी

दिल्ली: हिस्ट्रीशटर पर दागीं 50 गोलियां, मौत

पलायन 2.0: दिल्ली-मुंबई से यूपी लौटे, अब घर वापसी का 'मेला'... ट्रकों में प्रवासी मजदूरों का रेला