दिल्ली: हिस्ट्रीशटर पर दागीं 50 गोलियां, मौत
नई दिल्ली बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से विधानसभा चुनाव लड़ चुके और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र मान उर्फ काला को रविवार को आउटर दिल्ली के नरेला में गोलियों से छलनी कर दिया गया। ऑटोमैटिक हथियारों से लैस आधा दर्जन हमलावरों ने 47 वर्षीय वीरेंद्र पर बीच सड़क ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। उनकी कार पर करीब 50 राउंड फायर किए गए। वीरेंद्र के जिस्म में 22 से ज्यादा गोलियां लगी थीं, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस इस वारदात को गैंगवॉर से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र अपनी कार से सुबह रिश्तेदार के यहां जा रहा था। साथ में ड्राइवर दिनेश था। लामपुर मोड़ पर कार सवार हमलावरों ने ओवरटेक कर वारदात की। ड्राइवर ने किसी तरह भागकर जान बचाई। काला की हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस को ड्राइवर दिनेश पर भी शक है। उससे भी पूछताछ हो रही है। दहशत में आसपास के लोग रविवार सुबह करीब नरेला के लामपुर मोड़ के पास श्रीराम स्वरूप तिराहे पर जो हुआ उससे आसपास के लोग बुरी तरह से दहशत में हैं। जिस वक्त हत्या को सरेआम अंजाम दिया जा रहा था, आसपास भगदड़ मच गई। पुलिस को जांच में पता चला कि हमलावरों ने जिस तरह से हत्या ...
Comments
Post a Comment