बच्चों को खाना खिलाने को लेकर पत्नी संग झगड़ा, BARC के वैज्ञानिक ने की खुदकुशी
मुंबईमहाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बार्क) के एक वैज्ञानिक अधिकारी ने कथित तौर पर पत्नी से झगड़े के बाद उपनगर ट्रॉम्बे स्थित अपने आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है और मृतक की पहचान अनुज त्रिपाठी के तौर पर की गई है। ट्रॉम्बे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सिद्धेश्वर गोवे ने बताया, ‘बृहस्पतिवार सुबह त्रिपाठी का अणुशक्तिनगर स्थित आवास पर अपनी पत्नी के साथ बच्चों को खाना खिलाने को लेकर तेज झगड़ा हुआ। बाद में उसने बेडरूम में तौलिए के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।’ डॉक्टर नहीं बचा सके जान गोवे ने बताया कि त्रिपाठी की पत्नी और कुछ पड़ोसी उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रॉम्बे पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3pK9UGw
Comments
Post a Comment