फ्री मोबाइल का लालच कर सकता बर्बाद, कहीं आप तो नहीं कर रहे ऐसी चूक!

मुंबई वॉट्सऐप पर्सनल ही नहीं, बल्कि प्रफेशनल तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। यही वजह है कि साइबर क्रिमिनल्स ने इसे ऑनलाइन फ्रॉड करने का हथियार बना लिया है और ऑफर के बहाने ठगी कर रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट अभिषेक मित्रा के अनुसार, इन दिनों वॉट्सऐप यूजर को फ्री में मोबाइल जीतने का एक लिंक भेजा जा रहा है। इसके लिए यूजर को Huawei App डाउनलोड करने को कहा जाता है। इस आकर्षक मोबाइल फोन को जीतने के लालच में यूजर्स जैसे ही संबंधित लिंक पर क्लिक करता है, तो वह एक फर्जी गूगल प्ले पेज पर पहुंच जाता है। उस पेज पर जाने के बाद अगर यूजर इंस्टॉल पर क्लिक करता है, तो उसके मोबाइल में एक मालवेयर डाउनलोड हो जाता है। इसके डाउनलोड होते ही ऑनलाइन फ्रॉड का असली खेल शुरू हो जाता है। साइबर क्राइम का शिकार बनना तय साइबर एक्सपर्ट समाधान जाधव के मुताबिक, एक बार मोबाइल में मालवेयर आ गया, तो वॉट्सऐप से जिनको मेसेज किया जाएगा, उनके वॉट्सऐप पर ऑटोमैटिक यह मॉलवेयर रिप्लाई के रूप में चला जाएगा। यह लिंक एक घंटे में कम से एक बार अवश्य ब्लिंक करता है। इसके ब्लिंक होते ही यूजर्स के परिजन, रिश्तेदार या करीबी का अवांछित विज्ञापन, एडवेयर, डेटा हैकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड के रूप में साइबर क्राइम का शिकार बनना तय है। इसका खुलासा टेक सिक्योरिटी फर्म ईएससिटी ने किया है। साइबर एक्सपर्ट की सलाह साइबर एक्सपर्ट विक्की शाह के अनुसार, यह मालवेयर एक प्रकार का 'एंड्रॉइड वॉर्म' है, जो फोन में एडवेयर अपलोड करता है और वॉट्सऐप से जुड़े नंबरों में ऑटोमैटिक मेसेज के जरिए फैलता है। वॉट्सऐप से यह लिंक आगे फैलता चला जाता है, जिसके कारण मोबाइल यूजर्स ऑनलाइन फ्रॉड, अवांछित विज्ञापन, कुकीज एवं अन्य साइबर क्राइम के शिकार बन जाते हैं।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/39yg2Mv

Comments

Popular posts from this blog

वर्ल्ड किडनी डेः किडनी की बीमारी अब युवाओं पर पड़ रही भारी

दिल्ली: हिस्ट्रीशटर पर दागीं 50 गोलियां, मौत

पलायन 2.0: दिल्ली-मुंबई से यूपी लौटे, अब घर वापसी का 'मेला'... ट्रकों में प्रवासी मजदूरों का रेला