मां के पास दैवीय शक्तियां, उनका बयान कानून से भी ऊपर: HC

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने अपने एक फैसले में कहा कि एक मां के पास अपने बच्चे को समझने के लिए दैवीय शक्तियां होती हैं। अदालत ने कहा कि मां का बयान यह विश्वास दिलाने के लिए काफी है, उसकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ था। ऐसी परिस्थिति में मां का बयान कानून से ऊपर है। कोर्ट ने कहा कि अपराध के समय पीड़िता करीब साढ़े चार साल की थी, इसलिए अपने साथ हुए जघन्य अपराध को बताने में असमर्थ थी। कोर्ट ने कहा कि मां का बयान यह विश्वास दिलाने के लिए काफी है, उसकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ था। 'अपराधी को 10 साल की सजा मिलनी चाहिए' बॉम्बे हाई कोर्ट ने आगे कहा कि इस अपराध के लिए अपराधी को 10 साल की सजा मिलनी चाहिए थी, लेकिन दोषी पहले से ही तीन साल की सजा काट चुका है, इसलिए उसको पांच साल की और सजा दी जाएगी। कोर्ट ने आगे कहा कि सजा सुनाने के समय अपराधी बालिग नहीं था। क्या था पूरा मामला विभा कंकणवादी की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। अपराधी के वकील आरवी गोरे ने कोर्ट में दोषी की सजा कम करने के लिए एक याचिका दायर की थी, जिसमें वकील ने कहा था कि अपराध के समय वह बालिग नहीं था और एक वयस्क के तौर पर उसे दोषी ठहराया गया। इसलिए कोर्ट से अपील है कि अपराधी की सजा को कम किया जाए।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3oBcuNT

Comments

Popular posts from this blog

वर्ल्ड किडनी डेः किडनी की बीमारी अब युवाओं पर पड़ रही भारी

दिल्ली: हिस्ट्रीशटर पर दागीं 50 गोलियां, मौत

पलायन 2.0: दिल्ली-मुंबई से यूपी लौटे, अब घर वापसी का 'मेला'... ट्रकों में प्रवासी मजदूरों का रेला