आठवले के दर पर समीर वानखेड़े का परिवार, मंत्री बोले- साजिश ना करें नवाब मलिक

मुंबई नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोन के डायरेक्टर अब खुद सवालों के घेरे में आ चुके हैं। की जांच के बीच समीर पर महाराष्ट्र के मंत्री ने धर्म परिवर्तन करके शादी करने का आरोप लगाया है। इन सबके बीच समीर के परिवार ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की है। मंत्री आठवले से मुलाकात के बाद समीर की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कहा, 'हम आज यहां आठवले जी से मिलने आए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह एक दलित की सीट छीन रहे हैं। आठवले को दलितों की चिंता है, इसलिए वह हमारे साथ खड़े हैं। अभी तक नवाब मलिक के सारे आरोप झूठे ही साबित हुए हैं।' समीर के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने कहा, 'नवाब मलिक ने कहा है कि हमने एक दलित का अधिकार छीन लिया है। हम भी दलित हैं। अगर आपको कुछ कहना है तो कोर्ट जाइए। मेरे बेटे ने उनके दामाद को अरेस्ट कर लिया, केवल इसलिए ही वह झूठे आरोप लगा रहे हैं। मेरा बेटा या मैंने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया। यह सब झूठ है।' समीर वानखेड़े की फैमिली से मिलने के बाद रामदास आठवले ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को वानखेड़े परिवार के खिलाफ साजिश नहीं करने को कहा है। साथ ही उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि समीर को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी समीर वानखेड़े के साथ खड़ी है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3mv3HPV

Comments

Popular posts from this blog

वर्ल्ड किडनी डेः किडनी की बीमारी अब युवाओं पर पड़ रही भारी

दिल्ली: हिस्ट्रीशटर पर दागीं 50 गोलियां, मौत

पलायन 2.0: दिल्ली-मुंबई से यूपी लौटे, अब घर वापसी का 'मेला'... ट्रकों में प्रवासी मजदूरों का रेला