वानखेड़े मामले को अंजाम तक पहुंचाऊंगा, चाहे जो हो जाए- अपने आरोपों पर कायम नवाब मलिक

मुंबई महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने एनसीबी के मुंबई जोनल डायरेक्टर का समर्थन करने पर एससी आयोग के उपाध्यक्ष पर निशाना साधा है। नवाब ने कहा कि अरुण एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं और उनको पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने कहा, 'अब अरुण हलदर जी ने कहा है कि समीर वानखड़े ने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है। आप एक जिम्मेदार पोस्ट पर हैं। अगर कोई शिकायत आती है तो सबसे पहले उसकी जांच करनी चाहिए और एक रिपोर्ट तैयार करके पार्लियामेंट के सामने रखनी चाहिए। लेकिन आप बीजेपी के नेता हैं और एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं। सीधा आकर यह कहना कि उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। समीर वानखड़े ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है, वो बचपन से मुसलमान ही है। उनके पिता ने धर्म परिवर्तन किया है। मलिक ने कहा, 'समीर वानखड़े किस नेता से मिले यह उनका हक है। कुछ लोगों ने मुझसे कहा था कि वानखड़े जी आप से नाराज हैं, उसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। मैंने उस वक्त ही कहा था कि मेरे पास उनके खिलाफ काफी सबूत है कि किस तरह से वह फर्जीवाड़ा कर के इस पद पर बैठे हैं।' उन्होंने कहा, 'उसके बाद मेरे दामाद को उठाया गया, ताकि मेरी आवाज बंद कर सके। मेरा बेटा एक वकील है, उसको भी मेंटली परेशान किया गया। वकीलों की तरफ से और वो आकर यह कहने लगा कि यह सब बंद करो। जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। लेकिन मुझे विश्वाश है कि जब मरना होगा, तभी मरुंगा। मेरी आवाज कोई बंद नहीं कर सकता।' मंत्री ने कहा, 'कल हमने एक फोटो ट्वीट किया, जिसमें एक व्यक्ति है जो समीर वानखड़े का बहनोई है। वह यूरोप में है। हम इस मामले की शिकायत महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय विभाग से करेंगे। कई लोग उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं। मैं अपनी बात पर कायम हूं। उन्होंने जाली सर्टिफिकेट बना कर किसी का हक छीना है।'


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3GD6LRW

Comments

Popular posts from this blog

वर्ल्ड किडनी डेः किडनी की बीमारी अब युवाओं पर पड़ रही भारी

दिल्ली: हिस्ट्रीशटर पर दागीं 50 गोलियां, मौत

पलायन 2.0: दिल्ली-मुंबई से यूपी लौटे, अब घर वापसी का 'मेला'... ट्रकों में प्रवासी मजदूरों का रेला