बंदरों से निजात पाने को लखनऊ मेट्रो की अनोखी तरकीब, स्टेशनों पर लगाए लंगूर के कटआउट

लखनऊ लखनऊ मेट्रो के स्टेशनों पर पिछले कई दिनों से बंदरों की तादाद बढ़ गई है। इससे निपटने के लिए मेट्रो प्रशासन ने नई तरकीब लगाई है। स्टेशनों पर जगह-जगह लंगूर के कटआउट लगाए गए हैं। इससे अब स्टेशनों पर बंदर आने कम हुए हैं। स्टेशन कंट्रोलर विवेक मिश्रा ने बताया, 'शुरुआत में हमने एंग्री लंगूर के आवाज प्ले की। इससे कुछ हद तक असर हुआ लेकिन लंबे समय तक नहीं। इसलिए मैनेजमेंट ने यह डिस्प्ले लगाने का फैसला किया।' विवेक मिश्रा ने बताया, 'जब कटआउट के साथ आवाज प्ले की गई तो लंबे समय तक इसका असर हुआ। हम इन कटआउट्स की पोजिशन रेग्युलर बदलते रहते हैं।'


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3EvRSPl

Comments

Popular posts from this blog

वर्ल्ड किडनी डेः किडनी की बीमारी अब युवाओं पर पड़ रही भारी

दिल्ली: हिस्ट्रीशटर पर दागीं 50 गोलियां, मौत

पलायन 2.0: दिल्ली-मुंबई से यूपी लौटे, अब घर वापसी का 'मेला'... ट्रकों में प्रवासी मजदूरों का रेला