तेज हवाओं ने गर्मी से दिल्ली को दी फौरी राहत, धीरे-धीरे फिर बढ़ने लगेगा तापमान, जल्द 35 डिग्री को करेगा टच

विशेष संवाददाता, नई दिल्लीः शुक्रवार को चली तेज हवाओं ने बढ़ती गर्मी से राजधानी दिल्ली के लोगों को फौरी तौर पर कुछ राहत दिलाई है। लेकिन आज से फिर तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में तापमान धीरे-धीरे और बढ़ेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। दो दिन बाद तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम महज 15.3 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 33 से 91 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान साफ रहेगा। 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनत तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा। स्काईमेट के अनसुार, मार्च 26 डिग्री तापमान के साथ आमतौर पर शुरू होता है और माह के अंत तक तापमान 35 डिग्री पर पहुंच जाता है। सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके तेजी से बढ़ने की संभावना अगले सात दिनों में नहीं है। वहीं, एक हफ्ते तक उत्तरी पहाड़ों पर कोई सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं आएगा। इसके चलते दिल्ली में किसी मौसमी गतिविधि की उम्मीद नहीं है। इसी वजह से यहां तापमान बढ़ रहा है। राजधानी में मार्च में अब तक बारिश नहीं हुई है। शुष्म मौसम 20 मार्च तक जारी रहने की संभावना है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/oMqA7IL

Comments

Popular posts from this blog

34 मुसाफिरों समेत बस हाईजैक, कहानी में आया नया ट्विस्ट

किसान संगठन ने सुप्रीम कोर्ट से की मांग, बदले जाएं मध्यस्थता कमिटी के सदस्य

फडणवीस की पत्नी ने पुकारा तो कंधे पर बैठ गया दुर्लभ 'टाइगर', यूं मिली नई जिंदगी!