निर्माण विहार में रहने वाले बुजुर्ग दंपती घर में मिले मृत, 3 दिन से दरवाजा नहीं खुलने पर रिश्तेदारों को हुआ शक

ईस्ट दिल्ली के निर्माण विहार इलाके में बुजुर्ग दंपती अपने घर में मृत मिले। विजय तलवार (80) और उनकी पत्नी सविता तलवार (75) 14 साल से अपने घर में अकेले रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दंपती ने तीन दिन से दरवाजा नहीं खोला था। शुक्रवार सुबह ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले उनके छोटे भाई की पत्नी ने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी।

from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/ZJGWvT5

Comments