मौसम LIVE: रातभर बारिश से गर्मी छूमंतर! दिल्‍ली-एनसीआर में आज मौसम कैसा रहेगा, जानें अपडेट

नई दिल्ली: झमाझम बारिश से दिल्‍ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया है। शुक्रवार-शनिवार की रात रुक-रुक बारिश होती रही। साथ ही तेज हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 30 मार्च तक बारिश की संभावना नहीं है। आंशिक तौर पर इस दौरान बादल जरूर छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के आसपास रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार अब कुछ दिनों तक बारिश नहीं होगी। तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, लेकिन यह बहुत अधिक नहीं बढ़ेगा। कम से कम मार्च के बचे हुए दिनों में गर्मी अधिक परेशान नहीं करेगी। सुबह-शाम अभी सुहानी बनी रहेगी। मार्च के पहले पंद्रह दिन काफी गर्म रहे थे, लेकिन अब आने वाले दिनों में तापमान सामान्य बने रहने की संभावना है।

from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/JKYEyHh

Comments

Popular posts from this blog

34 मुसाफिरों समेत बस हाईजैक, कहानी में आया नया ट्विस्ट

किसान संगठन ने सुप्रीम कोर्ट से की मांग, बदले जाएं मध्यस्थता कमिटी के सदस्य

फडणवीस की पत्नी ने पुकारा तो कंधे पर बैठ गया दुर्लभ 'टाइगर', यूं मिली नई जिंदगी!