गर्मियों के महीनों में बारिश ने दिल्ली को बनाया कूल, इस साल 135 प्रतिशत ज्यादा बारिश

नई दिल्ली: राजधानी के लिए इस बार मॉनसून से पहले का सीजन काफी अच्छा रहा है। मार्च से मई के दौरान सामान्य से 135 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। राजधानी के 9 में से महज 2 जिलों में ही बारिश सामान्य से कम हुई है। पिछले साल यह सीजन काफी गर्म रहा था और बारिश का ग्राफ भी कम था। एक्सपर्ट के अनुसार, बारिश अधिक होने से ही इस बार अधिक गर्मी भी नहीं पड़ी। अब तक लू भी नहीं चली।

from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/FAG68UB

Comments