Posts

फिर से शुरू हो रही मुंबई लोकल को लेकर मन में कोई सवाल? ये हैं जवाब

Image
मुंबई कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के 10 महीने के बाद मुंबई में 1 फरवरी से लोकल सेवा फिर से शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने आम जनता को मुंबई लोकल में यात्रा की अनुमति दी है और सोमवार से मुंबईकर ट्रेनों में सफर कर सकते हैं। सुबह पहली लोकल चलने से लेकर सुबह 7 बजे तक, फिर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक और रात 9 बजे से अंतिम लोकल चलने तक आम लोगों को अनुमति रहेगी। इन शर्तों के साथ कई सवाल भी विभिन्न प्लैटफॉर्म पर पूछे जा रहे हैं। पाठकों को जानकारी के लिए उनके जवाब इस प्रकार हैं: सवाल: यदि कोई सुबह 6:59 को लाइन में खड़ा होता है और काउंटर तक 7:10 को पहुंचता है, तो क्या उसे टिकट नहीं मिलेगा? जवाब: रेलवे द्वारा बुकिंग क्लर्कों को ग्रेस पीरियड रखने का निर्देश दिया गया है। मान लीजिए आप कतार में भीड़ के कारण 7:15 बजे भी काउंटर पर पहुंचते हैं, तो टिकट दे दिया जाएगा, बशर्ते भीड़ होनी चाहिए। पढ़ें: सवाल: टिकट मिलने के बाद कब तक यात्रा की अनुमति होगी? जवाब: सामान्य स्थिति में टिकट मिलने के एक घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी पड़ती है। ये नियम आम तौर पर रिफंड के लिए तय किया गया था। यदि ए...

मां के पास दैवीय शक्तियां, उनका बयान कानून से भी ऊपर: HC

Image
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने अपने एक फैसले में कहा कि एक मां के पास अपने बच्चे को समझने के लिए दैवीय शक्तियां होती हैं। अदालत ने कहा कि मां का बयान यह विश्वास दिलाने के लिए काफी है, उसकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ था। ऐसी परिस्थिति में मां का बयान कानून से ऊपर है। कोर्ट ने कहा कि अपराध के समय पीड़िता करीब साढ़े चार साल की थी, इसलिए अपने साथ हुए जघन्य अपराध को बताने में असमर्थ थी। कोर्ट ने कहा कि मां का बयान यह विश्वास दिलाने के लिए काफी है, उसकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ था। 'अपराधी को 10 साल की सजा मिलनी चाहिए' बॉम्बे हाई कोर्ट ने आगे कहा कि इस अपराध के लिए अपराधी को 10 साल की सजा मिलनी चाहिए थी, लेकिन दोषी पहले से ही तीन साल की सजा काट चुका है, इसलिए उसको पांच साल की और सजा दी जाएगी। कोर्ट ने आगे कहा कि सजा सुनाने के समय अपराधी बालिग नहीं था। क्या था पूरा मामला विभा कंकणवादी की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। अपराधी के वकील आरवी गोरे ने कोर्ट में दोषी की सजा कम करने के लिए एक याचिका दायर की थी, जिसमें वकील ने कहा था कि अपराध के समय वह बालिग नहीं था और एक वयस्क ...

फ्री मोबाइल का लालच कर सकता बर्बाद, कहीं आप तो नहीं कर रहे ऐसी चूक!

Image
मुंबई वॉट्सऐप पर्सनल ही नहीं, बल्कि प्रफेशनल तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। यही वजह है कि साइबर क्रिमिनल्स ने इसे ऑनलाइन फ्रॉड करने का हथियार बना लिया है और ऑफर के बहाने ठगी कर रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट अभिषेक मित्रा के अनुसार, इन दिनों वॉट्सऐप यूजर को फ्री में मोबाइल जीतने का एक लिंक भेजा जा रहा है। इसके लिए यूजर को Huawei App डाउनलोड करने को कहा जाता है। इस आकर्षक मोबाइल फोन को जीतने के लालच में यूजर्स जैसे ही संबंधित लिंक पर क्लिक करता है, तो वह एक फर्जी गूगल प्ले पेज पर पहुंच जाता है। उस पेज पर जाने के बाद अगर यूजर इंस्टॉल पर क्लिक करता है, तो उसके मोबाइल में एक मालवेयर डाउनलोड हो जाता है। इसके डाउनलोड होते ही ऑनलाइन फ्रॉड का असली खेल शुरू हो जाता है। साइबर क्राइम का शिकार बनना तय साइबर एक्सपर्ट समाधान जाधव के मुताबिक, एक बार मोबाइल में मालवेयर आ गया, तो वॉट्सऐप से जिनको मेसेज किया जाएगा, उनके वॉट्सऐप पर ऑटोमैटिक यह मॉलवेयर रिप्लाई के रूप में चला जाएगा। यह लिंक एक घंटे में कम से एक बार अवश्य ब्लिंक करता है। इसके ब्लिंक होते ही यूजर्स के परिजन, रिश्तेदार या करीबी का अवांछित विज...

सर्वदलीय बैठक में बोले PM मोदी- किसानों से कभी भी बात करने को तैयार सरकार

Image
नई दिल्‍ली केंद्र सरकार ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की संभावना बरकरार रखी है। शनिवार को में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों का मसला बातचीत से ही दूर होगा। उन्‍होंने कहा कि किसानों को दिया गया सरकार का प्रस्ताव आज भी कायम है। मोदी ने कहा कि किसान नेताओं संग पिछली चर्चा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि वे किसानों से केवल एक फोन दूर हैं। वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के मसलों को वार्ता के जरिए सुलझाने की लगातार कोशिश कर रही है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का प्रस्‍ताव अब भी बरकरार है। जोशी ने कहा, "22-23 जनवरी को हमारे कृषि मंत्री नरेद्र सिंह तोमर ने जो ऑफर किया था, 'हम डिस्‍कशन के लिए तैयार हैं। अगर आप डिस्‍कशन को तैयार हैं तो मैं एक फोन कॉल पर उपलब्‍ध हूं।' जो किसान नेताओं से कहा गया था, वह अब भी बरकरार है। सरकार बातचीत को तैयार है। ये प्रधानमंत्री जी ने दोहराया।" पीएम मोदी ...

'हम भी तो किसान परिवार से हैं'... शहीदी पार्क में धरने पर बैठे दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों का दर्द

Image
नई दिल्ली गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के दौरान राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा का मामला अभी थमा नहीं है। उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस के परिजन शहीदी पार्क में प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इनकी मांग है कि हिंसा के आरोपियों पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस के कई कर्मचारी भी शामिल हैं। दिल्ली के शहीदी पार्क में घायल पुलिसवालों के परिजन कार्ड लेकर प्रोटेस्ट पर बैठे हुए हैं। यह प्रोटेस्ट दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। वहां कुछ घायल पुलिसवाले भी मौजूद हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की कुछ महिला कर्मचारी भी वहां मौजूद हैं। इन सबकी मांग है कि 26 जनवरी को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जो हिंसा हुई उसके आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए। हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार की पत्नी ने बताया, 'मैं संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। बेटे ने बताया कि पापा फोन नहीं उठा रहे हैं। फिर जब इनसे बात हुई तो बताया कि इनको चोट लगी है। इनके सारे कपड़ों पर खून था।' दिल्ली पुलिस के ऐसे कई कर्मचारियों के प...

'हम भी तो किसान परिवार से हैं'... शहीदी पार्क में धरने पर बैठे दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों का दर्द

Image
नई दिल्ली गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के दौरान राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा का मामला अभी थमा नहीं है। उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस के परिजन शहीदी पार्क में प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इनकी मांग है कि हिंसा के आरोपियों पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस के कई कर्मचारी भी शामिल हैं। दिल्ली के शहीदी पार्क में घायल पुलिसवालों के परिजन कार्ड लेकर प्रोटेस्ट पर बैठे हुए हैं। यह प्रोटेस्ट दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। वहां कुछ घायल पुलिसवाले भी मौजूद हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की कुछ महिला कर्मचारी भी वहां मौजूद हैं। इन सबकी मांग है कि 26 जनवरी को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जो हिंसा हुई उसके आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए। हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार की पत्नी ने बताया, 'मैं संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। बेटे ने बताया कि पापा फोन नहीं उठा रहे हैं। फिर जब इनसे बात हुई तो बताया कि इनको चोट लगी है। इनके सारे कपड़ों पर खून था।' दिल्ली पुलिस के ऐसे कई कर्मचारियों के प...

बच्चों को खाना खिलाने को लेकर पत्नी संग झगड़ा, BARC के वैज्ञानिक ने की खुदकुशी

Image
मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बार्क) के एक वैज्ञानिक अधिकारी ने कथित तौर पर पत्नी से झगड़े के बाद उपनगर ट्रॉम्बे स्थित अपने आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है और मृतक की पहचान अनुज त्रिपाठी के तौर पर की गई है। ट्रॉम्बे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सिद्धेश्वर गोवे ने बताया, ‘बृहस्पतिवार सुबह त्रिपाठी का अणुशक्तिनगर स्थित आवास पर अपनी पत्नी के साथ बच्चों को खाना खिलाने को लेकर तेज झगड़ा हुआ। बाद में उसने बेडरूम में तौलिए के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।’ डॉक्टर नहीं बचा सके जान गोवे ने बताया कि त्रिपाठी की पत्नी और कुछ पड़ोसी उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रॉम्बे पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3pK9UGw